विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या होते हैं लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स, जानें डायबिटीज में कैसे हो सकते हैं फायदेमंद

Published: Sat, 05 Jul 2025 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jul 2025 07:42 AM (IST)

कार्बोहाइड्रेट युक्त कौन-सा फूड आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है उसकी ग्रेडिंग के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स बनाया ...और पढ़ें

डाइबिटीज में क्यों जरूरी है लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स (Picture Credit- Freepik)
डाइबिटीज में क्यों जरूरी है लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।
  2. इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाए जाते हैं
  3. आइए जानते हैं डायबिटीज में कैसी होनी चाहिए डाइट

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए अब यह जानना और भी जरूरी हो गया है कि आप जो चीजें खा रहे हैं, उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) क्या है। यह कार्बोहाइड्रेट को 1 से 100 के स्केल पर रैंक देने का एक सिस्टम होता है जोकि इस आधार पर तय होता है कि वह फूड ब्लड शुगर के स्तर को कितना बढ़ाता है।

जैसे कैंडी, ब्रेड, केक जैसे प्रोसेस्ड फूड का GI हाई होता है, वहीं अनरिफाइंड, नॉन-स्टार्च सब्जियां और फल GI में लो होते हैं। आइए जानते हैं लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के क्या फायदे हैं और किनमें यह कम होता है।

GI को तीन रेंज में बांटा गया है

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड आपके ब्लड शुगर को उतना नहीं बढ़ाते, जितना कि मीडियम या हाई। इसे तीन रेंज में बांटा गया है:

  • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स : 55 या उससे कम
  • मीडियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स: 56 से 69
  • हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स: 70 से 100

यह भी पढ़ें- 6 संकेत चीख-चीखकर बताते हैं कि पूरा पोषण नहीं ले रहे हैं आप, आज ही कर लें डाइट में सुधार

लो GI फूड आयटम्स

  • सेब
  • केला
  • उबली गाजर
  • रोटी
  • काबुली चना
  • खजूर
  • राजमा
  • दालें
  • आम
  • संतरा
  • राइस नूडल्स
  • सोयाबीन
  • स्कीम मिल्क
  • स्वीट कॉर्न
  • वेजिटेबल सूप
  • फ्रूट योगर्ट

मीडियम GI फूड

  • उबले हुए ब्राउन राइस
  • मिलेट दलिया
  • अन्नानस
  • पॉपकॉर्न
  • शकरकंद
  • गेहूं की रोटी

हाई GI फूड्स

  • कॉर्नफ्लेक्स
  • उबले आलू
  • व्हाइट राइस
  • व्हाइट ब्रेड
  • होल व्हीट ब्रेड
  • स्ट्रीट फूड, प्रोसेस्ड फूड

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड के ये हैं फायदे

  • ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने में मददगार
  • कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है
  • ज्यादा भूख नहीं लगती
  • हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है
  • टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है

कैसे लें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली डाइट

  • ज्यादा से ज्यादा ताजे फल और सब्जियां लें
  • साबुत अनाज को प्राथमिकता दें
  • व्हाइट राइस, व्हाइट ब्रेड और कम फाइबर फूड लेने से बचें
  • आलू या जिमीकंद जैसी स्टार्ची सब्जियों की जगह बीन्स, गाजर, टमाटर, खीरा, ब्रॉकली जैसी हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा लें
  • अखरोट, बादाम और मूंगफली जैसे नट्स लें
  • अलसी और सनफ्लावर सीड्स को शामिल करें
  • लो फैट डेयरी प्रोडक्ट लें और नॉनवेज खाने से बचें
  • स्ट्रीट फूड या प्रोसेस्ड फूड कम खाएं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ कढ़ी पत्ता चबाने से नहीं चलेगा काम, खाली पेट पीना शुरू कर दें इसका पानी; मिलेंगे बेहिसाब फायदे