विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नींद न आने की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं 'डार्क शॉवरिंग' का वायरल ट्रेंड, बिना किसी खर्च के मिलेगा सुकून

Published: Fri, 13 Feb 2026 07:00 PM (IST)

आज के समय में नींद न आने की समस्या ज्यादातर लोगों में सुनने को मिल रही है। इस समस्या से ...और पढ़ें

जीरो-कॉस्ट की यह डार्क शॉवरिंग थेरेपी दिमाग को कर देगी रीबूट (Image Credit - Canva)

जीरो-कॉस्ट की यह डार्क शॉवरिंग थेरेपी दिमाग को कर देगी रीबूट (Image Credit - Canva)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खराब लाइफस्टाइल के चलते नींद न आना अब आम है। इसी बीच सोशल मीडिया पर 'Dark Showering' का ट्रेंड खूब चर्चा में है। सुनने में अजीब लगने वाला यह तरीका तनाव कम करने और बेहतर नींद का रामबाण इलाज माना जा रहा है। आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है और क्या यह वाकई सुरक्षित है?

क्या है डार्क शॉवरिंग?

जैसा कि नाम से पता चलता है, इसका मतलब है अंधेरे या बहुत कम रोशनी में नहाना। माना जाता है कि इससे हमारी इंद्रियां शांत होती हैं और दिमाग को आराम का संकेत मिलता है। यह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है, इसका गहरा संबंध हमारे आयुर्वेद से भी है। आयुर्वेद में नहाने को एक पवित्र संस्कार माना गया है, इसलिए कुछ लोग इसे उसी परंपरा से जोड़कर देख रहे हैं।

क्यों बढ़ रहा है इसका चलन?

nind ki kami

(Image Credit - Jagran

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, कई लोगों को कभी-कभी नींद न आने, बार-बार जागने या दिनभर थकान जैसी परेशानियां रहती हैं। इसी कड़ी में 'डार्क शॉवरिंग' सबसे आसान और असरदार उपाय के रूप में उभर रहा है।

यह तरीका बिना किसी खर्च के दिमाग को शांत करता है और शरीर को गहरी नींद के मोड में ले जाता है। यही वजह है कि आज हर कोई इस जीरो-कॉस्ट थेरेपी को आजमाना चाहता है।

डार्क शॉवरिंग के फायदे

नींद की गुणवत्ता में सुधार

नींद न आने की समस्या से परेशान लोगों के लिए डार्क शॉवर काफी फायदेमंद साबित होता है। डार्क शॉवर लेने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता जाता है और नहाने के बाद तापमान फिर से सामान्य हो जाता है, जिससे जल्दी नींद आने में मदद मिलती है।

साथ ही, अंधेरे में रहने से 'मेलाटोनिन' (नींद का हार्मोन) बढ़ता है, जिससे दिमाग शांत होता है और आप जल्दी सो पाते हैं। बिना दवा नींद पाने का यह एक स्मार्ट और वैज्ञानिक तरीका है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अंधेरे में नहाना किसी मेडिटेशन से कम नहीं है। यह तनाव बढ़ाने वाले 'कोर्टिसोल' हार्मोन को कम करता है, जिससे मन शांत रहता है। जब हम देख नहीं पाते, तब हमारा ध्यान पानी की गरमाहट, क्लींजर की खुशबू और शॉवर से आने वाले आवाज पर रहता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और सुकून भरा अहसास दिलाता है।

डार्क शॉवर कोई जादुई नुस्खा नहीं

9dd5b493-f4d8-43e3-90fb-b0bfc23988cf

(Image Credit - Jagran)

डार्क शॉवर नींद की समस्याओं का कोई रातों-रात इलाज नहीं है। अगर आप इसे बोझ मानकर या जल्दबाजी में करेंगे, तो इससे फायदा नहीं होगा। जिन लोगों को नींद से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं, उन लोगों को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। डार्क शॉवर को आप सिर्फ एक सुकून देने वाले अनुभव की तरह अपनाएं, तनाव लेकर नहीं।

यह भी पढ़ें- रात के 2-3 बजे खुल जाती है नींद? सावधान! यह सिर्फ बेचैनी नहीं, मेंटेनेंस इन्सोम्निया की दस्तक है

यह भी पढ़ें- रात में देर तक मोबाइल की लत बिगाड़ रही सेहत, नींद बेहतर करने को सोने से इतनी देर पहले बंद करें मोबाइल