यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कार्डियक अरेस्ट( Cardiac Arrest)
कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है जिसमें अचानक से दिल काम करना बंद कर देता है धड़कनें बंद हो जाती ...और पढ़ें

हाल ही में लोकप्रिय अभिनेता नीतीश पांडे की 51साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई । इससे पहले अभिनेता सतीश कौशिक, मंद्रिरा बेदी के पति राज कौशल और सिद्धार्थ शुक्ला तक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो चुकी है। कार्डियक अरेस्ट से मौत का सिलसिला पिछले कुछ सालों से चलता आ रहा है। ऐसे में हम सभी को इस बीमारी के बारे में जरूर जानना चाहिए और इसके लक्षणों को पहचान कर उपाय अपनाने चाहिए।
कार्डियक अरेस्ट है क्या
कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अचानक से दिल काम करना बंद कर देता है, धड़कनें बंद हो जाती हैं और सारे शरीर के अंग दम तोड़ देते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि शरीर में कहीं ब्लॉकेज, कोरोनरी धमनी रोग और वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन आदि।
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण
- दिल की धड़कन बढ़ना और बेचैनी होना
धड़कनों का बहुत तेजी से चलना कार्डियक अरेस्ट की ओर संकेत है। दरअसल, इस स्थिति में हमारा दिल इतनी तेजी से काम करता है कि मानो बेलगाम चल रहा हो। इस दौरान आपको बेचैनी महसूस हो सकती है और इसकी वजह थकान और यहां तक कि सिर में दर्द या पेट में दर्द भी महसूस हो सकता है।
- सांस लेने में तकलीफ
कार्डियक अरेस्ट में पल्स रेट धीमे-धीमे कम होने लगता है और शरीर अपने आप को खो रहा होता है। ऐसा महसूस होता है कि जैसे सीने पर कुछ भारी पत्थर रखा हो, जिसकी वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही हो। इससे आपको घबराहट होने लगती है।
- जी मिचलाना
जब आपको बेचैनी होने लगती है और जी मिचलाने लगता है। इस स्थिति को आम समझकर नजर अंदाज न करें और इसे गंभीरता से ले।
- चक्कर आना और बेहोश हो जाना
शरीर में जब ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होता या फिर दिल सही से पंप नहीं कर पाता है, तो इससे आपको चक्कर आ सकता है और आप बेहोश हो सकते हैं। तो इस तरह इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं। अगर कोई इस स्थिति से गुजर रहा है, तो उसे सीपीआर देने की कोशिश करें।
कार्डियक अरेस्ट के अन्य कारण निम्न हो सकते है:
अत्यधिक रक्त की हानि
- वाल्वुलर हार्ट डिजीस
- ऑक्सीजन की कमी
- मैग्नीशियम और पोटेशियम के स्तर में वृद्धि
कार्डियक अरेस्ट आने पर क्या करें?
जब किसी को कार्डियक अरेस्ट आए हो तो सबसे इमरजेंसी सुविधा को तुरंत फोन करें और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू करें। कार्डियक अरेस्ट एक चिकित्सा आपातकालीन स्थिति है, जिसका जल्दी इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा हो सकती है।
