विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alopecia Areata: क्या है एलोपीशिया एरियाटा, जिससे जूझ रही हैं एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जेडा!

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Mon, 28 Mar 2022 02:54 PM (IST)Updated: Mon, 28 Mar 2022 03:52 PM (IST)

Alopecia Areata एलोपीशिया एरियाटा एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है जो किसी को भी हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है ...और पढ़ें

Alopecia Areata: क्या है एलोपीशिया एरियाटा, जानें इस ऑटो इम्यून डिसऑर्डर के बारे में सबस कुछ
Alopecia Areata: क्या है एलोपीशिया एरियाटा, जानें इस ऑटो इम्यून डिसऑर्डर के बारे में सबस कुछ

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Alopecia Areata: ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान एक्टर विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक के थप्पड़ जड़ दिया। जिसे देख वहां मौजूद लोग और व्यूवर्स सभी हैरान रह गए। उन्हें यक़ीन नहीं आया कि उन्होंने लाइव टीवी पर यह क्या देख लिया। रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के कटे हुए बालों को लेकर मज़ाक उड़ाया था, जिसके बाद स्मिथ ने उन्हें स्टेज पर जाकर थप्पड़ लगा दिया।

जेडा पिंकेट स्मिथ, खुद भी एक एक्ट्रेस हैं, और एलोपीशिया एरियाटा से पीड़ित हैं। उन्होंने साल 2018 में सार्वजनिक रूप से अपनी इस स्थिति के बारे में खुलासा किया था।

क्या है एलोपीशिया एरियाटा?

अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के अनुसार, एलोपीशिया एरियाटा एक ऐसी स्थिति है, जो तब होती है जब प्रतिरक्षा प्रणाली बालों के रोम पर हमला करती है और बालों के झड़ने का कारण बनती है। यह स्थिति आमतौर पर सिर और चेहरे के बालों को प्रभावित करती है।

आमतौर पर बाल छोटे पैचेज़ के तौर पर कम होना शुरू होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में बालों का झड़ना तेज़ी से होता है। इस बीमारी से पीड़ित ज़्यादातर लोग स्वस्थ होते हैं और उनमें कोई और लक्षण नज़र नहीं आते।

इस बीमारी के पीछे का कारण क्या है?

एलोपीशिया एरियाटा में इम्यून सिस्टम ग़लती से बालों के फॉलिकल्स यानी रोम पर हमला करना शुरू कर देते है, जिससे इंफ्लामेशन होने लगती है। शोधकर्ता यह नहीं जानते कि इम्यून सिस्टम के बालों के रोम पर हमला करने के पीछे की वजह क्या है, लेकिन उनका मानना ​​है कि आनुवंशिक और पर्यावरणीय (गैर-आनुवंशिक) दोनों कारक इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

एलोपीशिया एरियाटा कितने तरह के होते हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बालों के झड़ने से जुड़ी यह स्थिति तीन तरह की होती है:

पैची: यह सबसे आम तरह का है, जिसमें बाल सिक्के के आकार जितने पैच के रूप में गिरना शुरू होते हैं। यह सिर से शुरू होता है या फिर शरीर के दूसरे अंगों से।

टोटालिस: इस तरह प्रकार में लोग पूरे बाल खो देते हैं या फिर सिर के सभी बाल झड़ जाते हैं।

यूनिवर्सालिस: यह एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार है। इसमें सिर, चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर बाल पूरी तरह से झड़ जाते हैं।

जेडा पिंकेट-स्मिथ ने अपनी स्थिति के बारे में क्या कहा था?

इस एक्टर ने अपनी इस स्थिति के बारे में साल 2018 में रेड टेबल टॉक सीरीज़ के दौरान खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि जब एलोपीशिया शुरू हुआ था तो उस वक्त इससे जूझना डरावना था। उन्होंने यह भी कहा था कि नहाते वक्त उनके हाथ भर कर बाल झड़ते थे। उस दौरान उन्होंने बालों को काटने का फैसला कर लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Jada Pinkett Smith (@jadapinkettsmith)

साल 2021 में यह एक्टर पहली बार शेवड हेयरस्टाइल में सामने आई थीं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।