ब्लड सर्कुलेशन से लेकर Weight Loss तक, इन 7 तरह की Walking Exercise से मिलेंगे और भी कई फायदे
Walk करने से आपके सेहत को ढेरों लाभ मिल सकते हैं। ये आपको Weight Loss में मदद करेंगे। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएंगे। ये सात तरह के वॉक हमारे Fitness का अच्छे से ख्याल रखेंगे। अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आप भी सुबह शाम में किसी एक वॉक का चयन कर अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वॉक करने से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि शरीर को भी ढेरों फायदे मिलते हैं। वॉकिंग के कई प्रकार हैं, और हर प्रकार का अपना अलग महत्व और लाभ होता है। चाहे आप दिल की सेहत सुधारना चाहते हों, मांसपेशियों को मजबूत करना चाहते हों या सिर्फ तनाव कम करना चाहते हों, वॉकिंग के किसी न किसी प्रकार से आपको फायदा जरूर मिलेगा। दरअसल लगातार बैठे रहने से शरीर में स्टिफनेस बढ़ने लगती है। इसके चलते शरीर के अंगों में दर्द और ऐंठन बढ़ जाती है। इससे राहत दिलाने में वॉक हमारी मदद करता है। शरीर को हेल्दी और फिट बनाने के लिए कई तरह के वॉक हमारी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वॉक कितने प्रकार के होते हैं और हमें क्या फायदा पहुंचाते हैं।
नॉर्मल वॉक
यह सबसे आसान और साधारण तरीका है, जिसमें आप आराम से चलते हैं। नॉर्मल वॉक से वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साधारण तरीके से चलने से हमारी फिटनेस बरकरार रहती है।
पावर वॉक
इस तरह के वॉक में करीब 4 से 5 मील प्रति घंटे की तेज गति से चलना होता है। हालांकि दौड़ना नहीं होता है। इस वॉक से तेजी से कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। इससे मसल्स भी स्ट्रॉन्ग बनते हैं। ये दिल की सेहत सुधारने के लिए बेस्ट है।
यह भी पढ़ें: रोज करें सिर्फ 30 मिनट की वॉक, मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
माउंटेन पोज वॉक
शरीर के पोश्चर को बेहतर बनाए रखने के लिए माउंटेन पोज वॉक कारगर है। इससे टांगों की मांसपेशियों में बढ़ने वाली ऐंठन दूर होती है और बैलेंस बना रहता है।
ट्रेडमिल वॉक
जिम या घर में ट्रेडमिल पर चलने को ट्रेडमिल वॉक कहा जाता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही दिल की सेहत के लिए भी ये बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है।
ब्रिस्क वॉक
इस वॉक में नॉर्मल वॉक और पावर वॉक के बीच की गति से चला जाता है। इस तरह की वॉक से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद माना जाता है।
रेस वॉक
इस तरह की वॉक में आपको दौड़ते हुए चलना होता है। अगर आप रेस वॉक करने की सोच रहे हैं तो इसके नियमित अभ्यास से पहले किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्रो वॉक
इस वॉक को करने से डाइजेशन बेहतर बनता है। इसे कम से कम दिन में 2 से 3 बार जरूर करें तभी फायदा मिलता है। इससे शरीर में स्टेमिना बिल्ड होने लगता है।
यह भी पढ़ें: Walking Benefits: मौत का खतरा कम कर सकती है रोजाना इतनी वॉकिंग, जानें चलने के अन्य फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।