विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Walking Benefits: मौत का खतरा कम कर सकती है रोजाना इतनी वॉकिंग, जानें चलने के अन्य फायदे

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 18 Aug 2023 12:41 PM (IST)

Walking Benefits सेहतमंद रहने के लिए लोग कई सारी एक्सरसाइज करते हैं। कई लोग जिम में कसरत करते हैं तो ...और पढ़ें

मौत का खतरा कम करेगा रोजाना इतना चलना
मौत का खतरा कम करेगा रोजाना इतना चलना

HighLights

  1. वॉकिंग हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  2. ऐसे में कई लोग इसे अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं।
  3. हाल ही में इसे लेकर एक ताजा स्टडी सामने आई है, जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Walking Benefits: सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी स्वस्थ आहार है, उतना ही जरूरी फिजिकली एक्टिव रहना भी है। कई लोग खुद को हेल्दी और एक्टिव बनाए रखने के लिए अक्सर वॉक करते हैं। वॉकिंग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अब हाल ही में इसे लेकर एक स्टडी भी सामने आई है, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि सिर्फ चलने भर से आपकी सेहत को काफी फायदा मिल सकता है।

दरअसल, अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि दिन में करीब 4000 कदम चलने से मौत का खतरा कम होता है।

इसके अलावा स्टडी में यह भी सामने आया कि अगर आप रोजाना 2,337 कदम चलते हैं, तो दिल की बीमारी से होने वाली मौत के खतरे को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्टडी के बारे में विस्तार से-

कितना चलना फायदेमंद?

दुनियाभर के करीब 2,26,889 लोगों पर किए गए 17 अलग-अलग अध्ययनों में यह पता चला कि आप जितना ज्यादा चलेंगे, उतना ही आपकी सेहत को फायदा मिलेगा। यह स्टडी यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित हुई है, जिसमें यह बताया गया है कि 500 से 1,000 कदम चलने पर किसी भी वजह से या दिल से जुड़ी बीमारी के कारण मौत का खतरा 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

साथ ही इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि रोजाना 500 कदम चलने से दिल की बीमारी से होने वाली मौत को 7 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। स्टडी में शामिल विषेशज्ञ के मुताबिक रोजाना कम से कम 4,000 कदम चलने से किसी भी कारण से होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पुरुषों और महिलाओं दोनों पर यह समान रूप से काम करती है।

वॉक करने के फायदे-

जैसाकि हालिया स्टडी में यह सामने आया है कि चलने से मौत का खतरा कम किया जा सकता है। रोजाना वॉक करने से सेहत को अन्य कई फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं वॉकिंग के कुछ अन्य फायदों के बारे में-

  • अगर आप रोजाना सुबह वॉक करते हैं, तो इससे आपके शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो आपके दिल हेल्दी बनाता है।
  • रोजाना करीब 30 मिनट की वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में प्रतिदिन वॉक करना बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो भी वॉकिंग आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। रोजाना वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है।
  • डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए वॉकिंग बेहद फायदेमंद है। रोजाना करीब 30 मिनट वॉक करने से इस समस्या से राहत मिलेगी।
  • अगर आप जोड़ों को दर्द से परेशान हैं, तो आप रोजाना 30 मिनट वॉक जरूर करें। ऐसा करने मांसपेशियां मजबूत होंगी और जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik