Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक नहीं कई तरह के होते हैं Vitamins, शरीर को सेहतमंद रखना है तो डाइट में ऐसे करें शाम‍िल

    हर Vitamins की अपनी खास‍ियत होती है। इनका सेवन करने से न केवल हम कई तरह की बीमारियों से बचे रहते ह‍ैं बल्कि स्वस्थ जीवन भी जीते हैं। हमने आपको व‍िटाम‍िन्‍स (Vitamins Types) से भरपूर कुछ खाने की चीजों के बारे में बताया है। आप भी इन्‍हें अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। साथ ही इनके फायदों के बारे में भी आपको अवगत कराया है।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Thu, 05 Dec 2024 01:23 PM (IST)
    Hero Image
    हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में Vitamins की भूम‍िका अहम। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। अगर हमें हेल्‍दी रहना है तो हमारे शरीर को जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स मि‍लने ही चाह‍िए। ये हमारे शरीर के वि‍कास में मदद करते हैं। अगर हमारे शरीर को जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स (Vitamins Types) म‍िलते हैं तो इससे हर एक अंग बेहतर तरीके से काम कर पाता है। मुख्‍य रूप से Vitamins A से K तक होते हैं। हर व‍िटाम‍िन के अपने फायदे होते हैं। सभी फूड्स में अलग-अलग तरह के व‍िटामिन्स पाए जाते हैं। जो हमारी डाइट (Vitamins For A Balanced Diet) का हिस्सा बनने पर हमें इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी इनके फायदे जान लेंगे तो अपनी डाइट (Vitamin-rich Foods) में ऐसे फूड्स शाम‍िल करेंगे जो वि‍टाम‍िन्‍स से भरपूर हों। हम आपको आज इनसे शरीर को म‍िलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ज‍िसे आपको जरूर जान लेना चाहिए।

    विटामिन A

    व‍िटामि‍न A से भरपूर चीजों को डाइट में शाम‍िल करने से नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या दूर होती है। इससे हमारे आंखों की रोशनी भी तेज होती है। ये स्‍क‍िन और बालों के ल‍िए भी फायदेमंद होते हैं। साथ ही हमारी इम्‍युन‍िटी भी मजबूत बनती है। गाजर, शकरकंद, दूध, पपीता, हरी पत्तेदार सब्जियाें में व‍िटाम‍िन A की मात्रा अधि‍क होती है।

    विटामिन B1 (थायमिन)

    अगर आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, दालें या सूखे मेवों को शाम‍िल करते हैं तो यह हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। इससे मसल्‍स भी मजबूत बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी मचा सकती है शरीर में तबाही, यहां जानें किन कारणों से हो सकती है इसकी कमी

    विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन)

    विटामिन B2 से भरपूर चीजों को खाने से त्वचा, आंखों और बालों को जरूरी पोषण म‍िलता है। ये Red Blood Cells को बनाता है। दूध, दही, हरी सब्जियाें में इनकी अध‍िक मात्रा पाई जाती है।

    विटामिन B3 (नियासिन)

    विटामिन B3 युक्‍त आहार का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है। ये हमारी त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है। इसका फायदा लेने के ल‍िए आप मछली, अंडा, चिकन, साबुत अनाज को अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

    विटामिन B5 (पैंटोथेनिक एसिड)

    विटामिन B5 शरीर में हार्मोन बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से तनाव को कम करने में मदद म‍िलती है। ये ऊर्जा बढ़ाने में कारगर माने जाते हैं। अंडा, मछली, दालों में भरपूर मात्रा में वि‍टाम‍िन B5 पाए जाते हैं।

    विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन)

    केला, मछली, चिकन में विटामिन B6 की प्रचुर मात्रा होती है। यह नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है। साथ ही दि‍माग को सेहतमंद रखता है। इससे मेमोरी पॉवर भी स्‍ट्रॉन्‍ग होती है।

    विटामिन B7

    Vitamin बी 7 से हमारे बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं। ये त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है। नट्स, बीज, अंडे में बी7 पाया जाता है।

    व‍िटामिन B9

    प्रेग्‍नेंसी के दौरान शिशु के दिमाग और रीढ़ की हड्डी के विकास में वि‍टाम‍िन बी9 मदद करता है। साथ ही ये खून की कमी को भी दूर करता है। पालक, ब्रोकली और संतरे में इनकी मात्रा बे‍हद अच्‍छी होती है।

    विटामिन B12

    यह शरीर में ऊर्जा का स्‍तर बढ़ाने में मदद करता है। मछली, दूध, अंडे में इनकी भरपूर मात्रा पाई जाती है।

    विटामिन C

    Vitamin C युक्‍त आहार के सेवन से हमारी इम्युनिटी मजबूत बनती है। ये त्वचा को भी चमकदार बनाता है। व‍िटाम‍िन C में क‍िसी भी घाव को जल्‍दी भरने की क्षमता होती है। संतरा, नींबू, आंवला, बेरीज, कीवी, टमाटर, काली क‍िशम‍िश में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

    विटामिन D

    यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है। शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी को पूरा करने के ल‍िए आप सूरज की रोशनी में बैठ सकते हैं। दूध और मछली में भी इनकी मात्रा अच्‍छी होती है।

    विटामिन E

    ज‍िन्‍हें खूबसूरत द‍िखना होता है वो व‍िटाम‍िन ई से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शाम‍िल करती हैं। दरअसल, यह त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज में इनकी अध‍िक मात्रा होती है।

    विटामिन K

    विटामिन K हमारे शरीर में खून के थक्के को जमने से रोकता है। ये हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। ये हरी पत्तेदार सब्जियों, सोयाबीन, ब्रोकली में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में Vitmain-D की कमी दूर करने के लिए पिएं 5 ड्रिंक्स, हड्डियों में भर जाएगी लोहे सी ताकत!