Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर में Vitamin-D की कमी होने पर नजर आते हैं 6 संकेत, हड्ड‍ियों में ताकत भरने के ल‍िए करें 4 काम

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी जरूरी होता है। इसकी कमी से थकान कमजोरी और हड्डियों में दर्द हो सकता है। धूप में बैठने से विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है। सुबह की धूप सबसे अच्छी मानी जाती है। डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Fri, 20 Jun 2025 08:21 AM (IST)
    Hero Image
    व‍िटामि‍न डी की कमी को पूरा करने के तरीके। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। शरीर को सेहतमंद रखने के ल‍िए व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स की खास जरूरत होती है। एक भी चीजों की कमी होने पर हमें कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर व‍िटाम‍िन डी की बात करें तो ये हमारे शरीर के ल‍िए बेहद जरूरी है। ये न केवल हमारी हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने का काम करता है, बल्कि इम्‍युनि‍टी भी स्‍ट्रॉन्‍ग करने में मदद करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर इसकी कमी हो जाए तो आपको कमजोरी, थकान और हड्डियों में दर्द जैसी द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। विटामिन डी को कंज्‍यूम करने का सबसे अच्छा और सरल तरीका है क‍ि धूप लें। सुबह की धूप सबसे अच्‍छी मानी जाती है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको Vitamin D की कमी के लक्षण और कारण बताने जा रहे हैं। ये भी जानकारी देंगे क‍ि आप नेचुरली व‍िटाम‍िन डी कैसे ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    विटामिन डी की कमी के लक्षण

    • थकान और कमजोरी महसूस होना
    • मसल्‍स में दर्द होना
    • हड्डियों में कमजोरी या दर्द
    • बालों का झड़ना
    • मूड स्विंग्स
    • चिंता और तनाव

    यह भी पढ़ें: हेल्दी किडनी के लिए जरूरी हैं ये 5 फूड्स, कैंसर से भी करेंगे बचाव

    क्‍या है कारण?

    • धूप न लेने से शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी होने लगती है।
    • अगर आपका वजन ज्यादा है तो इससे भी विटामिन डी के अब्जॉर्बशन में बाधा आती है।
    • कुछ दवाएं ऐसी हैं जो विटामिन डी को रोकती हैं।
    • डाइट में विटामिन डी के नेचुरल सोर्स को शामिल न करने से भी द‍िक्‍कत होती है।

    इन तरीकाें से नेचुरली पाएं व‍िटाम‍िन डी

    • धूप लेने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है। इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आप सुबह Sunrise के समय 10 से 15 म‍िनट धूप की रोशनी में बैठें। कुछ ही द‍िनों में आपको असर देखने को म‍िलेगा।
    • दूध, साबुत अनाज और संतरे का जूस भी विटामिन डी की अच्‍छी मात्रा अपने पास रखते हैं। अगर आप इन्‍हें अपनी डेली डाइट में शाम‍िल करते हैं तो व‍िटाम‍ि‍न डी की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है।
    • कुछ मछल‍ियां भी व‍िटाम‍िन डी की कमी को पूरा कर सकती हैं। उनमें सालमन और सार्डिन जैसी फैटी फिश शाम‍िल हैं। दरअसल, शरीर में विटामिन डी का स्‍तर बढ़ाने का ये एक नेचुरल तरीका है।
    • अपने डॉक्टर से सलाह लेकर आप विटामिन डी सप्लीमेंट ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: किस तरह लेने चाहिए विटामिन-D सप्लीमेंट्स? एक्सपर्ट का जवाब सुनकर दूर हो जाएगी हर कन्फ्यूजन

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।