विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Best Foods to Increase Kids Height: बच्चे का कद बढ़ाना चाहते हैं तो उसकी डाइट में करें सुधार, जानिए रिसर्च

By Shahina Soni NoorEdited By:
Published: Fri, 09 Jul 2021 12:10 PM (IST)

Best Foods to Increase Kids Height अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिसर्च में यह बात सामने आई ...और पढ़ें

बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए कोई दवा की जरूरत नहीं, बल्कि बेस्ट डाइट की जरूरत है।
बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए कोई दवा की जरूरत नहीं, बल्कि बेस्ट डाइट की जरूरत है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लंबी हाइट का अपना ही टशन है। लंबी लड़कियां और लड़़के दोनों ही देखने में अच्छे लगते हैं। बच्चे बचपन से ही हाइट बढ़ाने के लिए लॉग हील्स शूज पहनते हैं ताकि उनकी हाइट ऊंची दिखें। कुछ बच्चों की हाइट नहीं बढ़ती जिसके लिए पैरेंट्स दवाईयों तक का सेवन करते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए कोई दवा की जरूरत नहीं, बल्कि बेस्ट डाइट की जरूरत है।

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बच्चे की डाइट और उसके कद के बीच गहरा संबंध है। हेल्थ न्यूट्रिशन में प्रकाशित दूसरी रिसर्च के मुताबिक दूध, चिकन, मवेशी आधारित फूड्स का इस्तेमाल बच्चे को लंबा करने का सबसे अच्छा तरीका है।

बच्चे की हाइट नहीं बढ़ने का कारण:

बच्चे की हाइट नहीं बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उसकी डाइट है। बच्चे की डाइट में पोषक तत्वों की कमी होती है, जिसकी वजह से उसकी हाइट रूक जाती है। बच्चे के लिए नियमित अंतराल पर संतुलित डाइट बेहद जरूरी है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स और विटामिन्स ऐसे जरूरी पोषक तत्व हैं जो बच्चों की डाइट में होना जरूरी हैं। आइए जानते हैं कि हाइट बढ़ाने के लिए बच्चे की डाइट कैसी होनी चाहिए।

अंडा बच्चे के लिए हैं जरूरी:

अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12 भरपूर होता हैं जो बच्चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर बच्चा रोज एक अंडा खाए तो उसकी हाइट बढ़ने लगती है।

सोया करें बच्चे की डाइट में शामिल:

सोया प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स का स्रोत है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आप सोया बच्चे को खिला सकते हैं।

केला बच्चे के लिए जरूरी:

केला ऐसा फूड है जो आपके बच्चे के लिए बेहद जरूरी है। आप अपने बच्चे को केला खिलाएं, अगर वो केला खाना पसंद नहीं करता तो केले का शेक बनाकर उसे पिलाएं।

ड्राई फ्रूट्स बच्चे के लिए हैं जरूरी:

विकसित हो रहे बच्चों को ऊर्जा और पोषण के लिए ड्राई फ्रूट्स से बेहतर कोई अन्य फूड नहीं है। इनके इस्तेमाल से बच्चों की हाइट बढ़ने लगती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।