विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईयर ड्रॉप डालते समय की गई 4 गलतियों से हो सकता है फंगल इन्फेक्शन, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Published: Mon, 06 Jul 2026 07:13 PM (IST)

कान के अंदर की छोटी-मोटी परेशानियों को दूर करने में ईयर ड्रॉप्स काफी कारगर होता है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है।

ईयर ड्रॉप्स का सही इस्तेमाल: इन्फेक्शन से बचने के लिए जानें जरूरी बातें (Picture Credit- AI Generated)

ईयर ड्रॉप्स का सही इस्तेमाल: इन्फेक्शन से बचने के लिए जानें जरूरी बातें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कान में दर्द, हल्के-फुलके इंफेक्शन और ईयरवैक्स को ढीला करने के लिए ईयर ड्रॉप सबसे बेहतर सॉल्यूशन है। चाहे ओवर द काउंडर इसे खरीदा जाए या फिर डॉक्टर की सलाह पर,  इसे यूज करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत अहम है। तो आइए जानते हैं ईयर ड्रॉप को सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करना है और किन बातों से बचना है।

ऐसे करें यूज

हथेलियों से रगड़ें: कान में ईयर ड्रॉप डालने से पहले उसकी बोटल को हथेलियों के बीच अच्छी तरह रगड़ें, ताकि वो वॉर्म हो जाए। कोल्ड ईयर ड्रॉप डालने से चक्कर जैसा महसूस हो सकता है।

कान को खींचें: ड्रॉप्स डालने से पहले कान के ऊपरी हिस्से को हल्के से खींचें, इससे ड्रॉप सीधे ईयर कैनाल में अंदर तक चला जाएगा।

सिर को झुकाएं: अपने सिर को इस तरह से झुकाएं, जिससे प्रभावित कान ऊपर की तरफ रहे। ग्रेविटी की वजह से ड्रॉप आसानी से कान के अंदर तक जा सकेगा।

ड्रॉप डालने के बाद: ड्रॉप डालने के बाद ईयर कैनाल के आगे के हिस्से को हल्के से खींचें। ग्रेविटी और हल्के दबाव की वजह से ड्रॉप तुरंत ही अंदर चला जाएगा और आपको लंबे समय तक एक तरफ सिर झुकाए रखने की जरूरत नहीं होगी।

पानी से बचें: ईयर ड्रॉप्स इस्तेमाल करने के दौरान अपने कान को पानी से धोएं नहीं। इससे इन्फेक्शन बढ़ सकता है और हीलिंग की गति धीमी हो सकती है।

ये गलतियां न करें

  • ड्रॉपर के टिप को अपने कान या हाथ से टच करना
  • जरूरत से ज्यादा ईयर ड्रॉप इस्तेमाल करना
  • गलत ईयर ड्रॉप डालना
  • कान के हर दर्द को एक ही मानना
  • ईयर बड से कान साफ करना
  • ट्रीटमेंट के दौरान पानी से कान साफ करना
  • इन्फेक्शन ठीक होने से पहले ही एंटीबायोटिक ड्रॉप बंद कर देना

ऐसे में डॉक्टर को दिखाएं

  • कानों में तेज दर्द हो रहा हो
  • ईयर ड्रॉप इस्तेमाल करने के बाद दर्द बढ़ जाए
  • सुनने में परेशानी हो रही हो
  • चक्कर आ रहा हो या कान में घंटी बजने जैसी आवाज आ रही हो

यह भी पढ़ें- 'एक सेब और डॉक्टर दूर'... इस 113 साल पुरानी कहावत में कितनी है सच्चाई? यहां हैं असली फैक्ट्स

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।