Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना इस जानकारी के Morning Walk पर जाने की मत करना भूल, फायदा तो दूर उल्टा पड़ जाएंगे मुसीबत में

    सैर पर जाने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच कराना बहुत जरुरी हो जाता है। इससे आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में पता चल सकता है और आप सैर के लिए तैयार हो सकते हैं। बता दें कि इन गलतियों से बचने के लिए आपको सुबह सैर पर जाने से पहले अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

    By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 03 Jan 2025 08:51 AM (IST)
    Hero Image
    Morning Walk best time जानना सैर पर जाने से पहले बहुत अहम है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Morning Walk Best Time सुबह की सैर पर जाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

    मॉर्निंग वॉक पर जाना जितना आसान है उतना ही इसमें कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कई बातों को नजरअंदाज करके आप खुद के लिए मुसीबत बना सकते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए इस बात पर भी जोर दें कि आपको मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : गलत तरीके से पार्टनर को Hug करके भी तकलीफ देते हैं लोग, यह है सही तरीका- साथी भी हो जाएगा

    बिना हेल्द चेकअप के मॉर्निंग वॉक पर जाना

    जी हां, बिना हेल्द चेकअप के मॉर्निंग वॉक पर जाना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। सेहत के लिए मॉर्निंग वॉक पर जाना जरूरी है, लेकिन सेहत को खतरे में डालकर मॉर्निंग वॉक पर जाना समझदारी नहीं है। अगर आपको अपनी बॉडी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है और पर सर्दियों में रेगुलर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं तो यह काफी नुकसान भरा हो सकता है। 

    दिल का चेकअप जरूरी : मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए आपका दिल का तंदरुस्त होना बहुत जरूरी है। अगर आपका दिल बीमार है तो आपको मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचना चाहिए। हर 6 महीने में आप अपना फुल बॉडी चेकअप कराएं और रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर के परामर्श के बाद ही आप इतनी सर्दियों में सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं। 

    डायबिटीज है तो भी रखें ख्याल : अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप ज्यादा सैर करें, लेकिन यह उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप सैर में क्या सावधानियां बरतें। डायबिटीज पेशेंट को सैर करते हुए पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। 

    अनुचित कपड़े पहनना: सैर पर जाने के लिए अनुचित कपड़े पहनने से बचें। आरामदायक और सांस लेने वाले कपड़े पहनें जो आपको सैर के दौरान आरामदायक रखें। सर्दियों में आपको ठंड से बचाव के कपड़े पहनने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी तबियत बिगड़ सकती है। 

    बिना आराम के सैर पर जाना: सैर पर जाने के लिए बिना आराम के चलने से बचें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल सकता है और थकान की संभावना बढ़ सकती है।

    अनुचित जूते पहनना: सैर पर जाने के लिए अनुचित जूते पहनने से बचें। आरामदायक और सही फिटिंग वाले जूते पहनें जो आपको सैर के दौरान आरामदायक रखें। आपके जूते जितने कंफर्ट वाले होंगे आप सैर का उतना ही आनंद ले पाएंगे। 

    यह भी पढ़ें : काम जल्दी पूरा करने के चक्कर में आप भी करते हैं लंच स्किप, तो पढ़ लीजिए इसके 5 गंभीर नुकसान