Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Tips: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है स्किन इन्फेक्शन का खतरा, बचने के लिए अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 08:30 AM (IST)

    Monsoon Tips बारिश के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही त्वचा का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इस मौस में कीटाणुओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है जो बॉडी के साथ-साथ स्किन पर भी अटैक करते हैं। इस आर्टिकल में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि मानसून सीजन में हेल्दी रहने के लिए बीमारियों को खुद से दूर रखने के लिए क्या करें।

    Hero Image
    बारिश के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Tips: मानसून सीजन में बारिश की बूंदें जहां अपने साथ राहत लेकर आती हैं, तो वहीं सेहत के लिए चिंताएं भी साथ लाती हैं। मानसून सीजन में लोग तेजी से बीमार होने लगते हैं और ऐसे में अगर जरा भी लापरवाही बरती जाए, तो समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इस दौरान फंगल इन्फेक्शन से लेकर, सर्दी-जुकाम तक इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए खुद को पहले से तैयार रखना होगा। वहीं, शरीर के साथ-साथ स्किन से जुड़ी परेशानियों का भी खतरा काफी बढ़ जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑयली स्किन से लेकर स्किन रैशेज तक, त्वचा संबंधी कई तरह बीमारियों का खतरा रहता है। बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है। यही वजह कि इस दौरान फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस आर्टिकल में इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि इस मौसम में कैसे स्किन प्रॉब्लम्स असुविधाजनक, दर्दनाक होते हैं, जिनका कभी-कभी इलाज करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पूरे मानसून के मौसम में अधिक सावधानी बरतना जरूरी है।

    बारिश के मौसम में स्किन इन्फेक्शन से बचने के लिए क्या करें?

    1) शरीर को अच्छे से सुखाएं

    नहाने के बाद अपने शरीर की सिलवटों को जरूर पोंछ लें। ऐसा करना महत्वपूर्ण है क्योंकि बॉडी कर्व्स में फंसी नमी या पानी इन्फेक्शन के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

    2) हल्के सूती कपड़े पहनें

    ढीले सूती कपड़े पहनें। अगर आपको पहले भी फंगल इन्फेक्शन हो चुका है, तो डेनिम से दूर रहें। ढीले सूती पैंट पहनें ताकि पसीना तेजी से निकल सके।

    3) वर्कआउट के बाद कपड़े बदलें

    वर्कआउट करने के बाद तुरंत बदले और पसीना सूखने का इंतज़ार न करें। इसके अतिरिक्त, अगर आपने कार्डियो वर्कआउट किया है, तो अपने वर्कआउट ड्रेस में इधर-उधर बैठने से बचें।

    4) तौलिया साफ करते रहें

    तौलिये को प्रतिदिन धोएं और इस्त्री करें। इसके अलावा सूती तौलिये का इस्तेमाल करें, जिन्हें रोजाना धोने और इस्त्री करने की आवश्यकता होती है। ऐसा करने से तौलिये के कपड़े पर फंगस पनपने का खतरा कम रहता है।

    5) अंडरगारमेंट्स को साफ रखें

    हर दिन, अपने अंडरगारमेंट्स जरूर बदलें। अंडरगारमेंट की परतों पर फंगल इन्फेक्शन के जमा होने का खतरा रहता है। इनके किनारों पर नमी इकट्ठा होने से रोकने के लिए रोजाना इन्हें धोएं और स्त्री करें।

    6) फंगल इन्फेक्शन होने पर स्टेरॉयड क्रीम लगाने से बचें

    फंगल इन्फेक्शन होने पर किसी भी ओवर-द-काउंटर स्टेरॉयड क्रीम को लगाने से बचें क्योंकि ऐसा करने से स्थिति और खराब हो सकती है। स्टेरॉयड क्रीम से आपको इंस्टेंट राहत तो मिल सकता है, लेकिन आगे चलकर यह गंभीर नुकसान पहुंचा सकते है। फंगल संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए हमेशा त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik