विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरीर में हो गई है विटामिन-बी12 कमी, तो खाना शुरू कर दें ये एक ड्राई फ्रूट; मिलेंगे और भी कई फायदे

Published: Wed, 02 Jul 2025 12:50 PM (IST)

क्या आपको अपने शरीर में विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण (Vitamin-B12 Signs) जैसे- थकान मुंह में छाले एनीमिया आदि दिखाई ...और पढ़ें

विटामिन-बी12 की कमी पूरी करेंगा ये ड्राई फ्रूट (Picture Courtesy: Freepik)
विटामिन-बी12 की कमी पूरी करेंगा ये ड्राई फ्रूट (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. विटामिन-बी12 की कमी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है
  2. इसकी कमी के कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आना, खून की कमी जैसी परेशानियां होती हैं
  3. विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सुधार जरूरी है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बहुत ज्यादा थकान, मुंह में छाले, खून की कमी, छोटी-छोटी बातें भूल जाना या हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसे लक्षण (Vitamin-B12 Deficiency Symptoms) महसूस होते हैं? तो आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो सकती है। जी हां, ये लक्षण विटामिन-बी12 की कमी होने पर दिखाई देते हैं। हालांकि, चिंता की बात नहीं है। डाइट में सुधार करके इसकी कमी को पूरा किया जा सकते हैं।

अक्सर माना जाता है कि विटामिन-बी12 केवल जानवरों से मिलने वाले फूड्स, जैसे- मांस, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है, लेकिन कुछ वेजिटेरियन फूड्स भी हैं, जो इसकी कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इनमें से एक है किशमिश (Raisins for Vitamin-B12)। जी हां, किशमिश विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है। आइए जानें कैसे। 

किशमिश कैसे विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने में मदद करती है?

किशमिश आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होती है। हालांकि, यह सीधे तौर पर विटामिन-बी12 का सोर्स नहीं है, लेकिन यह शरीर में इस विटामिन के अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाने में मदद करती है।

  • आयरन से भरपूर- किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो ब्लड में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है। विटामिन-बी12 की कमी से होने वाले एनीमिया में आयरन से भरपूर डाइट लेना फायदेमंद होता है। नियमित रूप से किशमिश खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है, जो विटामिन-बी12 की कमी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: शरीर में कम हो गया है विटामिन-बी12, तो खाना शुरू कर दें ये पीली दाल, नेचुरली दूर होगी कमी 

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाना- विटामिन-बी12 का अब्जॉर्प्शन पेट और आंतों में होता है। किशमिश में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और पोषक तत्वों के बेहतर अब्जॉर्प्शन में मदद करता है। इससे शरीर को विटामिन-बी12 लेने में मदद मिलती है।
  • फोलेट का सोर्स- किशमिश में फोलेट (विटामिन-बी9) भी पाया जाता है, जो विटामिन-बी12 के साथ मिलकर ब्लड सेल्स बनाने में मददगार होता है। फोलेट की भरपूर मात्रा विटामिन-बी12 की कमी से होने वाले लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है।
  • एनर्जी बूस्टर- विटामिन-बी12 की कमी से शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है और थकान महसूस होती है। किशमिश में नेचुरल शुगर होती है, जो तुरंत एनर्जी रिलीज करती है। यह विटामिन-बी12 की कमी से होने वाली कमजोरी को दूर करने में मददगार हो सकती है।

क्या है किशमिश खाने का सही तरीका?

  • रोज सुबह खाली पेट 8-10 किशमिश भिगोकर खाएं।
  • किशमिश को पानी या दूध में भिगो सकते हैं।
  • किशमिश भिगोया हुआ पानी पीने से भी फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ रात में दिखता है Vitamin-B12 की कमी का यह लक्षण, नजर आते ही खाना शुरू कर दें ये 5 फूड्स

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।