विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spinach Facts: सेहत के लिए फायदों से भरपूर होती है पालक, लेकिन इन लोगों को रहना चाहिए दूर

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Sun, 30 Jan 2022 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jan 2022 09:46 AM (IST)

Spinach Facts यह सब्ज़ियां ठंड के मौसम में आपके शरीर को कई तरह का पोषण देने के साथ इम्यूनिटी को ...और पढ़ें

Spinach Facts: सेहत के लिए फायदों से भरपूर होती है पालक, लेकिन इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Spinach Facts: सेहत के लिए फायदों से भरपूर होती है पालक, लेकिन इन लोगों को रहना चाहिए दूर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Spinach Facts: सभी डाइटीशियन्स की यही सलाह होती है कि सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन ज़रूर करें। यह सब्ज़ियां ठंड के मौसम में आपके शरीर को कई तरह का पोषण देने के साथ इम्यूनिटी को भी मज़बूत करती है। खासतौर पर पालक कई गुणों से भरपूर होती है, जो आपकी सेहत को फायदा पहुंचाती है। हालांकि, यह हर किसी के लिए फायदेमंद साबित नहीं होती। इसलिए पालक के सेवन से पहले यह जानना ज़रूरी है कि किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए।

पालक खाने के फायदे

पालक को सुपरफूड कहने के कई कारण हैं, जैसे कि यह कैलोरी में कम होता है, स्वस्थ पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है और कई तरह से आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है। यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन-ए, सी और के जैसे आवश्यक खनिजों और विटामिनों से भरपूर होता है। इस सुपरफूड को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करने से कैंसर के ख़तरे को कम करने, रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने, वज़न कम करने और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। चूंकि पालक में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है, इसलिए यह मधुमेह को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है।

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां किन लोगों को नहीं खाना चाहिए

1. अगर आपको किडनी में पथरी हो चुकी है: जब पालक के अधिक सेवन के कारण शरीर में बहुत अधिक ऑक्सालिक एसिड मौजूद हो जाता है, तो हमारे शरीर के लिए इसे सिस्टम से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। इससे किडनी में कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन जमा हो जाता है, जिससे किडनी स्टोन का ख़तरा बढ़ जाता है।

2. अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हों: पालक ऑक्सालिक एसिड के साथ, प्यूरीन से भी भरपूर होती है, जो एक तरह का यौगिक है। ये दोनों यौगिक मिलकर गाउट को ट्रिगर कर सकते हैं, एक तरह का गठिया है। जो लोग पहले से जोड़ों के दर्द और सूजन से जूझ रहे हैं, उनके लिए ज़रूरत से ज़्यादा पालक का सेवन लक्षणों को बदतर बना सकता है।

3. अगर आप कोई ब्लड थिनर दवा ले रहे हैं: पालक विटामिन-के का एक समृद्ध स्रोत है और इसी वजह से यह रक्त को पतला करने वाली दवा के साथ रिएक्ट कर सकती है।

Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।