विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Garlic Side Effects: इन लोगों को नहीं खानी चाहिए लहसुन, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान!

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
Published: Mon, 02 Jan 2023 04:04 PM (IST)

Garlic Side Effects लहसुन को छोटा काट कर इसका पेस्ट बनाकर खाने में डालने के अलावा कच्चा भी खाया जा ...और पढ़ें

Garlic Side Effects: किन लोगों को बनानी चाहिए लहसुन से दूरी?
Garlic Side Effects: किन लोगों को बनानी चाहिए लहसुन से दूरी?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Side Effects: लहसुन भारतीय खाने का अहम हिस्सा सदियों से रहा है। इसे खाने के शोरबे या फिर सूखी सब्ज़ी में शामिल कर खाया जाता है। लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को कई तरह से फायदा भी करता है। खासतौर पर सर्दियों में मौसम में लहसुन का सेवन, शरीर को गरमाहट पहुंचाता है। लहसुन इम्यूनिटी और पाचन के लिए लाभदायक तो होता है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों के लिए इससे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर है।

लहसुन खाने के फायदे क्या हैं?

कई लोगों को लहसुन सूट नहीं कर सकता है, लेकिन इसके बावजूद यह बेहद फायदेमंद औषधि है, जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। दिल की सेहत से लेकर इम्यूनिटी तक, लहसुन सभी लोगों को फायदा पहुंचाता है। तो आइए जानें इसके फायदे:

  • इन्फेक्शन से लड़ता है
  • हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के स्तर को कम करता है
  • इम्यूनिटी को मज़बूत बनाता है
  • कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर को कम करता है

सर्दी के मौसम में किन लोगों को नहीं खानी चाहिए लहसुन?

  1. प्रेग्नेंसी के दौरान लहसुन ज़्यादा नहीं खाना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, जो काफी नुकसान पहुंचा सकती है।
  2. अगर आप लिवर से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तब भी लहसुन न खाएं, इससे मुसीबत बढ़ सकती है।
  3. जो लोग शरीर की बदबू या फिर सांस की बदबू से जूझते हैं।
  4. जिन लोगों को एसीडिटी की शिकायत होती है।
  5. अगर आपको अक्सर दस्त हो जाते हैं, तब भी लहसुन खाने से बचना चाहिए।
  6. अगर आप ब्लड थिनिंग या फिर कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए स्टैटिन्स जैसी दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो भी लहसुन न खाएं।

लहसुन को कैसे खाना चाहिए?

सबसे आसान तरीका है इसे खाने में मिलाकर खाना। आप सब्ज़ी में इसे डाल सकते हैं, या फिर सूप या फिर तड़के में। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें, तो लहसुन का कच्चा खाना इसे पकाकर खाने से बेहतर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पकाने से इसके एंटीऑक्सीडेंट कम्पाउंड मर जाते हैं। हाई टैम्प्रेचर पर लहसुन को पकाने से इसके फायदे ख़त्म हो जाते हैं। हालांकि, इसे खाते वक्त इसकी मात्रा पर ध्यान रखना ज़रूरी है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik