विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weak Bones: हड्डियों को खोखला कर सकती हैं खाने पीने की ये चीजें, आज ही करें इन्हें डाइट से आउट

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 09 Nov 2023 09:36 AM (GMT+05:30)

Weak Bones शरीर को स्वस्थ रखने में हड्डियां अहम भूमिका निभाती हैं। कमजोर हड्डियों के कारण जोड़ों में दर्द अर्थराइटिस ...और पढ़ें

Weak Bones: इन चीजों को खाने से आपकी हड्डियां होती हैं कमजोर
Weak Bones: इन चीजों को खाने से आपकी हड्डियां होती हैं कमजोर

HighLights

  1. हड्डियों को स्वस्थ रखना काफी जरूरी है।
  2. जरूरत से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीने से हड्डियां कमजोर होती हैं।
  3. अधिक मात्रा में नमकीन चीजें ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weak Bones: हम जो खाते हैं, वो हमारे शरीर को लगता है। अगर हम अच्छा खाएंगे तो शरीर भी सही रहेगा। कई बार हम ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करने लगते हैं, जो कुछ समय बाद शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियां हमारे शरीर की अहम हिस्सा है, इससे शरीर की संरचना होती है। अगर हड्डियां ही कमजोर पड़ जाए, तो शरीर खड़ा कैसे रहेगा, इसलिए हड्डियों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, अनजाने में हम कुछ ऐसे फूड्स खा लेते हैं, जो हमारी हड्डियों को कमजोर कर देते हैं, तो आइए जानते हैं, ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें खाने से हड्डियों को नुकसान होता है।

मीठी चीजें

किसी भी चीज को अगर जरूरत से ज्यादा खाते हैं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वैसे ही शुगर का अधिक सेवन सेहत के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। आजकल डिब्बाबंद या पैकेट में मौजूद खाने की हर चीज में शुगर मिलाया जाता है, जो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है, इससे हड्डी टूटने और बोन डेंसिटी कम होने लगती है।

सॉफ्ट ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। इसमें शुगर के साथ-साथ फॉस्फोरिक एसिड होती है, जो शरीर से कैल्शियम को सोखने का काम करती हैं, जिससे हड्डियां कमजोर होती है। सॉफ्ट ड्रिंक्स की बजाय ताजे फलों का रस ज्यादा फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: फेस्टिवल बाद इन नेचुरल तरीकों से करें शरीर के अंदर जमा गंदगी को बाहर

आयरन रिच फूड्स

आयरन सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन इसका अधिक सेवन हड्डियों के लिए नुकसानदायक होता है। शरीर में अधिक आयरन होने से कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट आती है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

नमक

नमक हमेशा सीमित मात्रा में खाना चाहिए। नमक अधिक मात्रा में खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं। ज्यादातर लोग प्रोसेस्ड औऱ फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं, जिसमें अधिक मात्रा में नमक होता है, जो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी को जन्म देता है।

यह भी पढ़ें: व्हाइट डिस्चार्ज, UTI, पेशाब में जलन जैसी कई समस्याएं होंगी दूर, जब ऐसे पिएंगी चावल का पानी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.