विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौक के लिए किया जाने वाला Art & Craft है Mental Health के लिए गुणकारी, 5 आर्ट्स से बनाएं ब्रेन को हेल्दी

Published: Tue, 24 Sep 2024 08:30 AM (IST)

इन दिनों लोगों की Mental Health कई वजहों से खराब होने लगी है। भागदौड़ भरी जिंदगी में सिर्फ शरीर ही ...और पढ़ें

ये 5 आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स बेहतर करेंगे मेंटल हेल्थ (Picture Credit- Freepik)
ये 5 आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स बेहतर करेंगे मेंटल हेल्थ (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. शारीरिक सेहत के लिए साथ Mental Health का ख्याल रखना जरूरी है।
  2. इन दिनों की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से मेंटल हेल्थ काफी प्रभावित होने लगी है।
  3. ऐसे में आप कुछ मजेदार और रोचक Art & Craft से मेंटल हेल्थ सुधार सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आर्ट और क्राफ्ट स्कूल में लगभग सभी ने किया है, लेकिन समय के साथ इन चीजों का साथ छूटते जाता है। शोध के अनुसार आर्ट और क्राफ्ट के साथ हमारा मेंटल हेल्थ कई तरह से जुड़ा हुआ है। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने वाली थेरेपी और मोडेलिटी में भी आर्ट थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है, जहां एक ट्रेंड थेरेपिस्ट थेरेप्यूटिक प्रक्रिया के तहत आर्ट का इस्तेमाल करता है। इसलिए जब भी समय मिले तो खुद ही अपनी पसंद के अनुसार किसी न किसी आर्ट फॉर्म को चुन कर उसे जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैसे और किन आर्ट्स और क्राफ्ट्स से सुधारा जा सकता है मेंटल हेल्थ-

यह भी पढ़ें-  आज ही अपना लें 10 छोटी-छोटी आदतें, दिमाग बन जाएगा कंप्यूटर जैसा तेज, नहीं होगी भूलने की बीमारी

मेंटल हेल्थ के लिए गुणकारी 5 आर्ट्स

मंडला डिजाइन

मंडला शब्द संस्कृत से लिया गया है ,जिसका अर्थ है पवित्र गोला। ये सदियों पुराना आर्ट फॉर्म है। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले गोले और अन्य बारीक डिजाइन फोकस और अटेंशन बढ़ाते हैं। ये एंग्जायटी कम करता है और माइंडफुल तरीके से दिमाग को संतुलित करता है।

कलर ब्लेंडिंग

ये आर्ट का ऐसा फॉर्म है, जिसमें कई रंगों को एक साथ मिला कर पेंटिंग बनाई जाती है। इससे इंसान अपनी भावनाएं और नेगेटिव इमोशंस को पेपर पर उड़ेल देता है। इससे इंसान की इमोशनल ग्रोथ होती है। ये एक स्ट्रेस रिलीवर का काम करता है। इससे मेमोरी पावर भी बढ़ती है और पॉजिटिव नजरिया डेवलप होता है।

क्रॉचेट और बुनना

स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत दिलाने के लिए क्रॉचेट और बुनाई एक बेहतर थेरेपी मानी जाती है। एक स्टडी में पाया गया है कि जो इस क्राफ्ट वर्क को करते हैं, वह हर एक अगले कदम के बाद खुशी और संतुष्टि महसूस करते हैं। इसमें एक लय और रिदम में काम करना होता है, जिससे हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन बनते हैं और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।

डूडल्स

पेन और पेपर से की जाने वाली इस आर्ट को अक्सर लोग स्क्रिबलिंग समझते हैं। ये अस्थिर दिमाग को शांत करता है, ओवरथिंकिंग और एंग्जायटी से राहत दिलाता है और आपकी सोच को स्पष्ट करता है, जिससे मेंटल क्लैरिटी होती है।

कैलीग्रेफी

ये इंक, पेन या ब्रश से लिखने का एक विजुअल आर्ट फॉर्म है। इससे धैर्य और फोकस बढ़ता है। ये भी दिमाग को शांत करता है, स्ट्रेस दूर करता है और कॉन्फिडेंस बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ दिमाग की नहीं आपका लिवर भी खराब करता है Depression, यहां समझें दोनों का कनेक्शन