यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vegan Diet: बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटीज़ फॉलो करते हैं वीगन डाइट, जानिए इस डाइट की खासियत
Vegan Diet यह डाइट सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। जिन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vegan Diet: पिछले कुछ वर्षों से वीगन डाइट खूब चर्चे में हैं। लोग वजन कम करने और स्वस्थ रहने के लिए इस डाइट को फॉलो करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी यह डाइट काफी पॉपुलर है। कई एक्टर्स ने तो पूरी तरह वीगन लाइफस्टाइल को अपना लिया है। तो चलिए जानते हैं, क्या है वीगन डाइट और कौन-से सेलिब्रिटीज इस डाइट को फॉलो करते हैं।
क्या है वीगन डाइट
वीगन डाइट में प्लांट बेस्ड चीज़ें को खाया जाता है। आप इस डाइट में सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स आदि खा सकते हैं। इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, मक्खन नहीं खाए जाते हैं। वीगन डाइट में अंडे, मांस भी शामिल नहीं है।
यह डाइट सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। जिन लोगों को डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए वीगन डाइट काफी बेहतरीन माना जाता है।
बॉलीवुड के कौन-से सेलेब्स फॉलो करते हैं वीगन डाइट?
सोनम कपूर
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिटनेस और फिगर को लेकर सुर्खियों में छायी रहती हैं। एक्ट्रेस वीगन डाइट को फॉलो करती हैं। वह प्लांट बेस्ड चीज़ें खाती हैं। सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं। फैंस को एक्ट्रेस के फोटोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।
अलिया भट्ट
अलिया भट्ट एक्टिंग के साथ फिगर को लेकर भी चर्चे में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मां बनी हैं। लेकिन उनकी बॉडी फिर से शेप में आ गई है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर शाकाहारी व्यंजनों की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को मोटिवेट करती हैं।
जैकलिन फर्नांडीज
जैकलिन फर्नांडीज भी वीगन डाइट को फॉलो करती हैं। उनकी कर्वी बॉडी फैंस को काफी आकर्षित करती है।
कंगना रनौत
कंगना रनौत वीगन डाइट फॉलो करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस को डेयरी प्रोडक्ट्स पेट से जुड़ी समस्या हो रही थी। इसलिए उन्होंने वीगन डाइट अपनाने का फैसला किया।
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा अपनी डाइट में प्लांट बेस्ड फूड्स शामिल करती हैं। एक्ट्रेस दूध और दूध से बनी चीज़ें नहीं खाती हैं। एक्ट्रेस का फिगर पूरी तरह से मेंटेन हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Instagram
