Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Vegan Diet: जानें, क्या है वीगन डाइट और कैसे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में है मददगार

    The Vegan Diet हर साल 1 नवंबर को दुनियाभर में वीगन डे मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1994 में मनाया गया था। जब इंग्लैंड की वीगन सोसाइटी ने वीगन डे मनाया था। उसके बाद से हर साल 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे मनाते हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 25 Feb 2023 04:24 PM (IST)
    Hero Image
    The Vegan Diet: जानें, क्या है वीगन डाइट और कैसे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में है मददगार

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। The Vegan Diet: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आजकल कई प्रकार के डाइट प्लान ट्रेंड में हैं। इनमें एक वीगन डाइट है। इसके अलावा, डैश डाइट, Whole30 डाइट, GM डाइट और मेडिटेरियन समेत कई अन्य प्लान हैं। इनमें दावा किया जाता है कि वेट लॉस में ये डाइट प्लान कारगर साबित होता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो वीगन डाइट को फॉलो कर सकते हैं। कई शोधों में भी बताया गया है कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में वीगन डाइट अहम भूमिका निभा सकता है। आइए, इस डाइट के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है वीगन डाइट ?

    हर साल 1 नवंबर को दुनियाभर में वीगन डे मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1994 में मनाया गया था। जब इंग्लैंड की वीगन सोसाइटी ने वीगन डे मनाया था। उसके बाद से हर साल लोग 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे मनाते हैं। आज दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग वीगन डाइट को फॉलो करने लगे हैं। भारत में प्राचीन समय से लोग शाकाहारी भोजन के आदी हैं। इस डाइट प्लान में न केवल शाकाहारी भोजन करना होता है, बल्कि दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करना होता है। साथ ही नॉन वेज भी प्रतिबंधित रहता है।

    कैसे है फायदेमंद ?

    वीगन डाइट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस डाइट प्लान में एनिमल फूड्स और मिल्क प्रोडक्ट्स शामिल नहीं रहते हैं। इससे शरीर को सीमित मात्रा में ही कैलोरी मिलती है। साथ ही यह प्लांट बेस्ड डाइट है। इससे शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। इसके लिए वीगन डाइट वेट लॉस में फायदेमंद माना जाता है। आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए वीगन डाइट को फॉलो कर सकते हैं। इस डाइट को फॉलो करने से शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।