स्वाद में मीठा लेकिन Diabetes मरीजों के लिए वरदान है Sweet Potato, पेट और दिल को भी रखे स्वस्थ
शकरकंद एक ऐसा सुपरफूड है जो स्वाद सेहत और ऊर्जा तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए ताकि आप भी इसकी जबरदस्त खूबियों का लाभ उठा सकें। चाहे आप वजन घटाना चाहते हों इम्युनिटी बढ़ानी हो या स्किन को चमकदार बनाना हो शकरकंद कभी भी आपको निराश नहीं करेगा। आज हम आपको शकरकंद खाने के फायदे बता रहे हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शकरकंद को हम अंग्रेजी में Sweet Potato कहते हैं। ये स्वाद में बहुत मीठा होता है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाता है। ये बेहद पौष्टिक सब्जी है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे रोजाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। शकरकंद खाने से इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है।
आज हम आपको अपने इस लेख में शकरकंद खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि आप इन्हें अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं। आइए चौंकाने वाले फायदाें के बारे में जानते हैं विस्तार से-
विटामिन A का भरपूर स्रोत
शकरकंद बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। ये शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। आपको बता दें कि विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने, स्किन को हेल्दी रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसका सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं।
डाइजेशन सुधारे
शकरकंद में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाने में अहम रोल प्ले करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही आंतों को भी स्वस्थ बनाए रखता है। अगर आपको गैस या अपच की परेशानी रहती है तो शकरकंद आपके लिए मददगार हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Weight Loss से लेकर शुगर लेवल कंट्रोल करने तक, चना और हरी मूंग को एक साथ खाने से मिलेंगे कई फायदे
डायबिटीज में भी असरदार
इसका स्वाद मीठा होता है। ठसके बावजूद शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर करते हैं।
वेट लॉस में फायदेमंद
शकरंद कम कैलोरी वाला फूड आइटम है जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप कम खाते हैं। यही कारण है कि इससे वजन कम होता है।
त्वचा के लिए लाभकारी
आपको बता दें कि शकरंद में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।
इम्युनिटी बूस्टर है शकरकंद
शकरंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसे डाइट में शामिल करने से सर्दी, जुकाम और अन्य इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
दिल को रखे हेल्दी
शकरकंद में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं। हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
शकरकंद में विटामिन A, C, B-6, पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, शकरकंद आयरन का भी सोर्स है। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूती देते हैं।
इन तरीकों से डाइट में शामिल करें शकरकंद
- आप इसे उबालकर नमक-नींबू डालकर खा सकते हैं।
- इसे तंदूरी स्टाइल में भूनकर भी खाया जा सकता है।
- आप इसका टिक्की या कटलेट भी बना सकते हैं।
- स्वीट पोटैटो का चाट बनाना भी एक बेहतरीन विकल्प है।
यह भी पढ़ें: शकरकंद नहीं है किसी सुपरफूड से कम, फायदे जानकर आप भी रोज खाना कर देंगे शुरू
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशाअपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।