विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिलाओं और पुरुषों के शरीर में बीमारी से लड़ने की क्षमता क्यों होती है अलग? ये खास प्रोटीन है वजह

Published: Fri, 19 Jun 2026 08:07 AM (IST)

एक नए शोध में सामने आया है कि 'एसआइआरटी 7' प्रोटीन पुरुषों और महिलाओं के शरीर में बीमारी और उम्र बढ़ने पर अलग-अलग प्रतिक्रियाओं का कारण है।

पुरुषों और महिलाओं के शरीर पर क्यों होता है बीमारी का अलग असर? (Image Source: Magnific)

पुरुषों और महिलाओं के शरीर पर क्यों होता है बीमारी का अलग असर? (Image Source: Magnific) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि जब कोई बीमारी आती है या उम्र बढ़ती है, तो पुरुषों और महिलाओं का शरीर एक ही स्थिति में अलग-अलग तरीके से क्यों प्रतिक्रिया देता है? हाल ही में हुए एक नए शोध ने इस बड़े सवाल का जवाब ढूंढ लिया है।

इसका असली कारण हमारे शरीर में मौजूद एक खास प्रोटीन है, जिसे 'एसआइआरटी 7' कहा जाता है। यह प्रोटीन मुख्य रूप से हमारे जीन की सुरक्षा करता है और उसकी गतिविधियों को कंट्रोल करता है। 

वैज्ञानिक क्या कह रहे हैं?

अमेरिका के 'मैस जनरल ब्रिघम' और स्पेन के 'जोसेप कैरेरास ल्यूकेमिया इंस्टीट्यूट' के शोधकर्ताओं ने इस विषय पर गहराई से स्टडी की है। विशेषज्ञों के अनुसार, बीमारी के बढ़ने या शरीर के बूढ़े होने की प्रक्रिया में लिंग के आधार पर होने वाले बदलावों के पीछे के जैविक कारणों को अभी तक पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है। इन्हीं कारणों और अंतरों को बेहतर ढंग से समझने के लिए वैज्ञानिक अब सेक्स क्रोमोसोम की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

'एसआइआरटी 7' प्रोटीन का क्या काम है?

प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिका 'नेचर' में प्रकाशित इस स्टडी से एक अहम खुलासा हुआ है। 'एसआइआरटी 7' एक ऐसा प्रोटीन है जो तनाव और उम्र बढ़ने पर हमारे शरीर की कोशिकाओं के रिएक्शन को संभालता है। शोध में पता चला है कि यह प्रोटीन हमारे एक्स क्रोमोसोम के स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एक्स क्रोमोसोम का पूरा गणित

किसी भी इंसान का जैविक लिंग तय करने वाले दो सेक्स क्रोमोसोम होते हैं, जिनमें से एक एक्स क्रोमोसोम है।

  • महिलाओं में: आमतौर पर दो एक्स क्रोमोसोम (XX) पाए जाते हैं।
  • पुरुषों में: एक एक्स और एक वाई क्रोमोसोम (XY) होता है।

इस शोध में सामने आया है कि महिलाओं की कोशिकाओं में जीन की एक्टिविटी को संतुलित रखने के लिए शरीर आमतौर पर एक एक्स क्रोमोसोम को इनएक्टिव कर देता है। यही क्रोमोसोम और 'एसआइआरटी 7' प्रोटीन का तालमेल महिलाओं और पुरुषों की स्वास्थ्य प्रतिक्रियाओं में बड़ा अंतर पैदा करता है।

यह भी पढ़ें- उम्र बढ़ने के साथ क्यों जवाब देने लगता है शरीर? डॉक्टर ने बताया कमजोर इम्युनिटी को कैसे मिलेगी नई ताकत

यह भी पढ़ें- मां का दूध सिर्फ पोषण नहीं, बच्चे के DNA को भी देता है नई ताकत; वैज्ञानिकों ने किया खुलासा