विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आपका बच्चा अंदर ही अंदर तो नहीं घुट रहा, ट्रॉमा के ये 6 संकेत बताएंगे उनके मन की बात

Published: Thu, 11 Jun 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

सारे बच्चे एक समान नहीं होते, कुछ ज्यादा हंसमुख और घुलने-मिलने वाले होते हैं तो कुछ अलग रहना पसंद करते हैं।

बच्चों में ट्रॉमा पहचानने के संकेत (Image Source: Freepik)

बच्चों में ट्रॉमा पहचानने के संकेत (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. व्यवहार में बदलाव, चिड़चिड़ापन और सामाजिक न होना

  2. डरावने सपने, अपराध बोध और सोने में परेशानी

  3. पढ़ाई में फोकस की कमी, खुद को नुकसान पहुंचाना

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: सारे बच्चे एक समान नहीं होते, कुछ ज्यादा हंसमुख और घुलने-मिलने वाले होते हैं तो कुछ अलग रहना पसंद करते हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि कहीं बच्चा एकदम से चुप और अलग तो रहने लगा? हो सकता उसका यह नेचर न होकर किसी तरह का ट्रॉमा हो जिससे वह जूझ रहा हो। आज हम बच्चों में ट्रॉमा पहचानने के संकेतों के बारे में बात करेंगे।

व्यवहार में बदलाव 

जो बच्चे किसी ट्रॉमा को झेल रहे होते हैं उनके व्यवहार में सबसे पहले बदलाव देखा जाता है। इन बदले हुए व्यवहार में ज्यादा गुस्सा करना, चिड़चिड़ापन, सामाजिक न होना जैसी बातें शामिल हैं जिन्हें आसानी से नोटिस किया जा सकता है। 

इमोशनल बदलाव 

ट्रॉमा का सामना कर रहा बच्चा डरा और सहमा सा रहता है। ऐसे बच्चों में किसी बात को लेकर अपराध बोध और शर्मिंदगी ज्यादा देखी जा सकती है। रात में सोने में परेशानी और डरावने सपने भी इसके संकेतों में शामिल है। 

शारीरिक लक्षण 

अगर बच्चा पहले से कम खेल-कूद रहा है और जरूरत से ज्यादा पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत कर रहा है तो यह ट्रॉमा का संकेत हो सकता है। यह ट्रॉमा बच्चों में कुछ भी नया करने की इच्छा और उत्साह दोनों खत्म कर रहा है। 

सोचने और समझने में परेशानी 

ट्रॉमा का एक असर दिमाग पर भी देखने को मिलता है। ऐसे बच्चे पढ़ाई-लिखाई पर फोकस कम कर पाते हैं और उन्हें चीजें दूसरों के मुकाबले कम समझ में आती है। स्कूल परफॉर्मेंस का पहले से खराब हो जाना इस ओर इशारा कर रहा है कि आपका बच्चा किसी बड़ी समस्या का सामना कर रहा है। 

खुद को नुकसान पहुंचाना

ऐसी स्थिति तब पैदा होती है जब बच्चे में ट्रॉमा एक बड़ा रूप लेने लगता है। नतीजतन वह खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। इस कंडीशन में बच्चे पर नजर रखना जरूरी हो जाता है। 

चीजों बता न पाना 

किसी अनुभव या जगह के बारे में पूछने पर बच्चे में डर या घबराहट नकारात्मक संकेत है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यह छोटे बच्चों में ट्रॉमा रिस्पॉन्स का बड़ा कारण होता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।