Ramadan 2019 : डायबिटीज के मरीज रखें इन बातों का ख्याल, वरना बिगड़ सकती है तबीयत
Fasting Tips For Diabetic Patients in Ramazan अगर आप डायबिटिक पेशेंट हैं और रमज़ान में रोज़ा रखने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इन बातों का खाल ख्याल रखना चाहिए।
नई दिल्ली, जेएनएन। रमज़ान का पाक़ महीना शुरू होना वाला है। रमज़ान का महीना यानी इबादत, बरक़त और रहमत का महीना। मुस्लिम धर्म से ताल्लुक़ रखने वाले लोगों के लिए ये एक महीना खास महत्व रखता है। इस एक महीने में लोग 29-30 (चांद के हिसाब से) दिन रोज़े रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस साल रमजान 4 मई से शुरू होने वाले हैं।
वैसे तो रमज़ान के दौरान हर शख्स को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इस दौरान अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इन दिनों डायबिटीज के मरीज़ों की तबीयत जल्दी बिगड़ने का चांस होता है। तो अगर आप डायबिटिक पेशेंट हैं और रोज़ा रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं जिनका आपको ख़ास ख्याल रखना चाहिए।
1. मीठा खाने से बचें : पूरा दिन रोज़ा रखने के बाद शरीर में नमक और मीठे दोनों का लेवल कम हो जाता है ऐसे में रोज़ा खोलने के बाद एक दम ज्यादा मीठा ना खाएं इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। आपने देखा होगा कि रोज़ा खोलते वक्त अक्सर लोग शाम को शरबत या जूस पीते हैं। तो अगर आप डायबिटिक पेशेंट हैं तो रोज शरबत पीने से बचें।
2. डॉक्टर से चेकअप करवाएं : रमजान के दौरान अपने डॉक्टर से महीने में एक या दो बार चेकअप जरूर करवाएं। ताकी आपको ये पता चलता रही कि आपका शुगर लेवल कंट्रोल है या नहीं। इस महीने में अगर डॉक्टर अगर आपको कुछ अलग खाने-पीने और दवा लेने की सलाह देता है तो उस बात का भी खास ख्याल रखें।
3. हेल्दी डाइट लें : रमजान के महीने में अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखें। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, दालें, दही जैसी चीजें जरूर शामिल करें। जितना हो सके शाम के वक्त मीठा खाने से बचें। जैसे मिठाई, लस्सी।
4. तली हुई चीज़ों से रहें थोड़ा दूर : रोजे के दौरान पूरे दिन भूखे रहने की वजह से कई लोग इफ्तारी के समय जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा खाना खान से बचना चाहिए साथ ही भारी एवं ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। भजिया, पकोड़े, मिठाइयां और तली हुई चीजों से दूर रहना चाहिए।
5. खूब पिएं पानी : अगर आप मधुमेह के मरीज हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी बात जो ध्यान रखने वाली है वो ये है कि रोज़ा खोलने के बाद पानी भरपूर मात्रा में पिएं। ज्यादातर लोगों के शरीर में रमजान के दौरान पानी की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से लोगों के तबीयत बिगड़ जाती है। इसलिए शरीर में पानी की कमी ना हो उसके लिए रोज़ा खोलने के बाद खूब पानी पिएं।