यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dengue Precautions: ऑफिस हो या घर, इन आदतों को अपनाएंगे तो डेंगू की चपेट में नहीं आएंगे
Dengue Precautions बारिश के मौसम में कई तरह के वायरस एक्टिव हो जाते हैं जो सेहत के लिए काफी हानिकारक ...और पढ़ें

HighLights
- बारिश का मौसम आते ही डेंगू का खतरा बढ़ गया है।
- डेंगू के मच्छरों को हलके में लेने की गलती न करें।
- ऑफिस और घर दोनों जगह सावधानी जरूरी है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue Precautions: बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां और संक्रमण की संभावनाएं भी साथ लेकर आता है, जिनमें से कुछ बेहद गंभीर होते हैं और अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए, तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इन्हीं में से एक गंभीर बीमारी है डेंगू, जो लापरवाही करने पर घातक भी हो सकता है। यह मच्छरों से फैलता है, इसलिए व्यक्ति को अपने आस-पास के माहौल के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होती है।
हालांकि, कुछ लोग इससे सावधानी के प्रति के उलटी आदत अपनाते हैं और बाहर सतर्क रहते हैं, लेकिन घर में आते ही लापरवाह हो जाते हैं। यहीं से डेंगू की चपेट में आने का खतरा बढ़ने लगता है। घर के अंदर भी डेंगू वाले मच्छर मौजूद होते हैं, जिनके काटने पर लोग इन्हें हलके में लेते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप हर जगह खुद को डेंगू से सुरक्षित रख सकते हैं।
मानसून में डेंगू से बचाव के लिए क्या करें?
1. पानी जमा न होने दें
मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं, इसलिए किसी भी ऐसी जगह से पानी को हटा दें, जहां पर डेंगू के मच्छरों के पनपने की संभावना हो सकती है। इसके अलावा अपने आस-पास ऐसी चीजों का ध्यान रखें, जिनमें पानी जमा हो सकता है, जैसे पुराने टायर, फूल के गमले या कंटेनर। पानी जमा होने से रोकने के लिए उन्हें खाली करके रखें।
2. मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं
मच्छरों को दूर रखने के लिए खुली त्वचा पर मच्छर भगाने वाली क्रीम, लोशन या स्प्रे लगाएं। इसके अलावा ऐसे प्रोडक्ट्स को चुनें जिनमें एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के रूप में DEET, पिकारिडिन या नींबू नीलगिरी का तेल शामिल हो, क्योंकि वे मच्छरों को भगाने में सबसे प्रभावी हैं।
3. खिड़की और दरवाज़ों पर स्क्रीन लगाएं
ऑफिस हो या फिर घर, दरवाजों और खिड़की पर ऐसे स्क्रीन्स लगाएं, जिनसे मच्छरों को अंदर आने से रोका जा सके। खिड़की और दरवाजों पर जाली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पर्याप्त मात्रा में हवा और रोशनी आ सके और मच्छरों की भी एंट्री बैन हो सके।
4. सुरक्षात्मक कपड़े पहनें
अगर आपका ज्यादातर समय बाहर बीतता है, खासतौर से सुबह और शाम के समय, तो इस दौरान लंबी बाजू वाली शर्ट, टॉप, फुल पैंट और मोज़े पहनें क्योंकि इस समय डेंगू के मच्छर ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
5. डॉक्टर के पास जाएं
अगर मानसून सीजन में आपको लगातार बुखार, गंभीर सिरदर्द या फिर डेंगू से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास विजिट करें। जितनी जल्दी इलाज मिलेगा इस बीमारी को उतनी जल्दी रोकने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy:Freepik
