यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
National Dengue Day 2023: डेंगू से बचाव करने के लिए आपके काम आएंगे ये 5 तरीके
National Dengue Day 2023 पिछले कुछ दिनों में भारत के कई शहरों में डेंगू के मामले बढ़ते दिखे हैं। डेंगू ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Dengue Day 2023: हर साल गर्मी का पारा चढ़ते ही या फिर मानसून आते ही भारत के कई इलाके मच्छरों के आतंक का शिकार हो जाते हैं। जिसमें दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। हर साल डेंगू के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नैशनल डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस साल भी 16 मई को यह दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मच्छरों से खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाया जा सकता है।
इन्सेक्ट रिपेलेंट का उपयोग
मच्छरों के काटने से आप डेंगू, चिकंगुनिया और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए आपको रिपेलेंट का उपयोग जरूर करना चाहिए। ध्यान रहे कि इसे घाव, चोट या स्किन इंफेक्शन के ऊपर न लगा लें।
लंबी आस्तीनों वाले कपड़े पहनें
ऐसे कपड़े पहनें जिससे आपके हाथ और पैर पूरी तरह से ढके रहें और मच्छर न काट पाएं। मच्छर किसी भी वक्त काट सकते हैं, इसलिए सुबह की सैर पर भी पूरी बाज़ू और फुल पैन्ट पहनकर ही निकलें।
घर के आसपास स्वच्छता रखें
अपने आसपास की जगहों को साफ रखकर आप मच्छरों की मौजूदगी को कम कर सकते हैं। कूड़ेदान और इसी तरह के कचरे को पूरे तरह से ढाक कर रखें। घर पर कचरे को जमा करने से बचें और कोशिश करें कि रोज कचरा घर से निकल जाए। आप जितना अच्छा हाइजीन बना कर रहेंगे, उतना ही डेंगू, मलेरिया से बचाव कर सकेंगे।
मच्छरों को ब्रीडिंग का मौका न दें
डेंगू के मच्छरों को रुका हुआ पानी पसंद आता है और उन्हें ब्रीडिंग का मौका देता है। इसलिए ऐसा कोई कंटेनर न रखें जिसमें पानी जमा हो, जैसे कि बाथरूम में बाल्टी, फूलों का वाज़, कूलर में पानी, घर के आसपास जमा पानी मच्छरों के अंडों के लिए अनुकूल जगह होती है। इन जगहों को रोजाना साफ करें और सूखा रखें। साथ ही घर के आसपास गीला कचरा भी जमा होने न दें।
मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
बिस्तर के ऊपर मच्छरदानी लगाने से भी आपको मच्छरों से सुरक्षा मिलती है। खासतौर पर बच्चों को मच्छर के काटने से बचाने के लिए मच्छरदानी का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इससे कीड़ों के काटने का दर भी कम होता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
