Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दियों में Morning Walk का सही समय नहीं जानते लोग, बस यही दो Timing हैं बेस्ट

    मॉर्निंग वॉक पर जाने की आदत अच्छी है लेकिन उससे पहले आपको सर्दियों में इसकी टाइमिंग का भी ख्याल रखना है। अगर आप मॉर्निंग वॉक को उसके सही टाइम पर कर रहे हैं तो आपको इसका फायदा तो मिलेगा ही साथ ही आपका दिल भी सेफ रहेगा। क्योंकि मॉर्निंग वॉक पर जाने का मामला आपके दिल से भी तो जुड़ा हुआ है।

    By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 21 Dec 2024 12:13 PM (IST)
    Hero Image
    ठंड में मॉर्निंग वॉक पर जाना कई बार खतरनाक भी हो सकता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मॉर्निंग वॉक पर जाना खुद को फिट रखने के लिए सबसे बेहतर आदत है। लेकिन हर मौसम में यह आदत बिल्कुल भी अच्छी नहीं बल्कि यूं कहें कि आपकी यह आदत आपको खतरे में डाल सकती है। क्योंकि सर्दियों के मौसम में सुबह उठते ही कोहरे या तेज़ सर्दी में मॉर्निंग वॉक पर जाना खतरे से खाली नहीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह ठंड में जाना क्यों है खतरनाक

    एक्सपर्ट के अनुसार सर्दियों में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचना चाहिए। इसकी दो वजहें हैं एक एयर पॉल्यूशन का ज़्यादा होना तो दूसरा टेंपरेचर का बदलना। एक्सपर्ट के मुताबिक अर्बन एरिया में रहने वाले लोगों को सर्दियों में सुबह जल्दी मॉर्निंग वॉक पर जाने से परहेज़ करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि मौजूदा समय में एयर पॉल्यूशन काफी बढ़ा हुआ है। दीवाली के बाद से एयर पॉल्यूशन काफी खतरनाक हो गया है। ऐसे में यह लंग्स को इफेक्ट कर सकता है। 

    यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने बताया शराब की लत छोड़ने का सबसे आसान तरीका, पीने से पहले बस ध्यान रखनी है यह बात

    हार्ट स्ट्रोक का बढ़ जाता है ख़तरा

      

    सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाने से हार्ट स्ट्रोक का ख़तरा भी बढ़ जाता है। दरअसल रात भर आप गर्म रज़ाई या कंबल में नींद पूरी करते हैं। जब सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं तो बॉडी का टेंपरेचर बदल जाता है। आपकी बॉडी टेंपरचर के बदलाव को लगातार इतनी जल्दी एडजस्ट करने में जब विफल हो जाती है तो इससे हार्ट स्ट्रोक का ख़तरा बढ़ जाता है। 

    इन दो समय पर कर सकते हैं मॉर्निंग वॉक 

    अब आपके ज़हन में यह सवाल आ रहा होगा तो फिर मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए कौन सा समय बेस्ट है। इसका जवाब है जब सूरज निकले उसके बाद ही आप मॉर्निंग वॉक पर जाएं। जब सूरज उदय हो जाता है तो मौसम में बदलाव आ जाता है काफी हद तक ठंड का प्रकोप कम हो जाता है। ठंड में मॉर्निंग वॉक सीने और सिर के लिए नुकसानदेह होती है।

    शाम का यह समय भी है बेस्ट : अगर किसी वजह से आप सुबह में मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा पा रहे हैं तो आप शाम के समय भी मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे दोपहर के बाद जब आखिरी पहर होता है जिसको सूरज छिपने से एक से डेढ़ घंटे पहले का वक्त कहा जाता है। इस पहर में आप मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं। इससे आपको सूरज की तपिश भी मिलेगी और आपका दिल भी सुरक्षित रहेगा। 

    यह भी पढ़ें : अब तक 108 देशों में फैल चुका क्या है Avian Flu? कहीं आपके फ्रिज में तो छिपा नहीं बैठा यह Virus