विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संतरा एक फायदे अनेक, सर्दियों का सुपरफूड है ये फल, रोजाना खाने से रहेंगे सेहतमंद

Published: Fri, 22 Nov 2024 02:05 PM (IST)

Orange Benefits in Winter संतरा सर्दी में पाया जाने वाला ऐसा फल है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ...और पढ़ें

सर्दी में फ‍िट और हेल्‍दी रहने के लिए रोजाना खाएं एक संतरा।
सर्दी में फ‍िट और हेल्‍दी रहने के लिए रोजाना खाएं एक संतरा।

HighLights

  1. सर्दी में आपको सेहतमंद रखेगा संतरा।
  2. सर्दी में संतरा खाने से मजबूत हाेगी इम्‍युनिटी।
  3. सर्दी में सुपरफूड के नाम से जाना जाता है संतरा।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ठंड की शुरूआत हो चुकी है। ठंड अपने साथ ढेरों बीमारियां लेकर आता है। खासकर भारत की राजधानी दिल्‍ली में वायु प्रदूषण से हालात और बदतर हो जाते हैं। जरा सी लापरवाही हुई तो आप कई गंभीर बीमारियों का श‍िकार हो सकते हैं। हालांक‍ि इनसे बचाव के लिए कोई और आपकी मदद नहीं कर सकता। आप जितने जागरूक होंगे, उतना ही आप खुद को सुरक्षित रख पाएंगे। अगर आपको ठंड में खुद को क‍िसी भी बीमारी से बचाए रखना है तो आपको अपनी लाइफस्‍टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे। आप हेल्‍दी डाइट ले सकते हैं। व्‍यायाम कर सकते हैं। लेक‍िन आज हम आपको ठंड में संतरा खाने से फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप रोजाना एक संतरा खाते हैं तो आप कई बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं।

इम्‍युन‍िटी बूस्‍टर है संतरा

बचपन से हम पढ़ते आए हैं क‍ि संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर से व‍िषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ज‍िन लोगों की कमजोर इम्युनिटी कमजोर होती है उन्‍हें ठंड के दिनों में संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप रोजाना एक संतरा खाते हैं तो आप कड़ाके की ठंड में भी सेहतमंद रह सकते हैं।

बीपी को करे कंट्रोल

अगर आप ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको ठंड के दिनों में एक संतरा रोजाना जरूर खाना चाह‍िए। दरअसल संतरे में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा संतरा खाने से बीपी की समस्या भी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Orange Benefits: ठंड के मौसम में खाएंगे संतरे, तो शरीर को मिलेंगे ये 6 बेमिसाल फायदे

एनीमिया से करे बचाव

आपको बता दें क‍ि संतरे में मौजूद विटामिन C एनीमिया से बचाव करने में मदद करता है। अगर हम रोज एक संतरा खा रहे हैं तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और एनीमिया का जोखिम कम होता है। इसील‍िए ठंड के दिनों में रोजाना संतरा खाने की सलाह दी जाती है।

कैंसर से लड़ने में मददगार

संतरा में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C जैसे गुण पाए जाते हैं। इसमें फ्लेवोनॉयड और कैरोटीनॉयड जैसे पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। जो सेल्‍स को डैमेज होने से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही ये कैंसर से भी बचाव करता है। इस तरह रोज संतरा खाने से कैंसर का जोखिम कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Health Benefits Of Orange: सर्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही मौसमी बीमारियों से भी बचाता है संतरा, जानिए 5 फायदे