विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oats: नाश्ते में ओट्स को शामिल करना बन सकता है आपकी सेहत के लिए वरदान, जानें इससे होने वाले फायदे

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 01 Dec 2023 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 01 Dec 2023 07:51 AM (GMT+05:30)

ब्रेक्फास्ट हमारे दिन का एक अहम हिस्सा होता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में पौष्टिक खाना होना बेहद जरूरी है। ...और पढ़ें

क्यों फायदेमंद है ओट्स को नाश्ते में शामिल करना
क्यों फायदेमंद है ओट्स को नाश्ते में शामिल करना

HighLights

  1. ओट्स फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  2. इससे ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है।
  3. यह वजन कम करने में भी काफी फायदेमंद होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oats: सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बहुत आवश्यक है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि हम हमारी डाइट में ऐसे फूड आइटम को शामिल करें, जो इसमें हमारी मदद कर सके। ओट्स को अपने नाश्ते का हिस्सा बनाकर, आप भी स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ओट्स खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत

फाइबर हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है। यह पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाता है। फाइबर खाने को हमारी इंटेस्टाइन में मूव करने में मदद करता है, जिससे भोजन के सभी पोषक तत्व, आसानी से अब्जॉर्ब हो पाते हैं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है और इंटेस्टाइन में पाए जाने वाले, हेल्दी बैक्टिरीया को बढ़ने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: आपके बच्चे के विकास में बाधा बन सकती है विटामिन-डी की कमी, जानें कैसे करें इससे बचाव

Oats

दिल की बीमारियों से बचाता है

बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को देखते हुए, दिल का ख्याल रखना और भी जरूरी होता जा रहा है। ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्टॉल कम करने में मददगार होता है। साथ ही, इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स इंफ्लेमेशन से बचाव करते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

शुगर लेवल कम करता है

शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जो डायबिटीज का कारण बनता है। ओट्स, डायबिटीज नाम की इस मुसीबत से बचने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है और इसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स भी कम होता है। इन वजहों से, पेट काफी देर तक भरा रहता है और ब्लड में शुगर जल्दी अब्जॉर्ब नहीं होता, जो डायबिटीज का खतरा कम करता है।

एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर

एंटी-ऑक्सिडेंट्स शरीर के फ्री रेडिकल डैमेज को कम करने में मदद करते हैं। ओट्स में इसमें पाए जाने वाले खास एंटी-ऑक्सिडेंट्स, इंफ्लेमेशन से बचाने में फायदेमंद होते हैं और ब्लड प्रेसर भी कम करते हैं।

पोषण का खजाना

ओट्स में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाते हैं। इसमें विटामिन-बी, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर और फोलेट पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही, इसमें कैलोरी कम होती है, जिस वजह से वजन कम करने में यह काफी मददगार होता है।

यह भी पढ़ें: ठंड आते ही हो गए हैं फ्लू का शिकार, तो सर्दी-खांसी से तुरंत राहत दिलाएंगे ये 5 काढ़े

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।