डाइटिंग के दौरान बार-बार भूख लगने की छुट्टी! ये हेल्दी फूड्स देंगे भरपूर पोषण और एनर्जी
वजन कम करना तभी आसान होता है जब डाइट में सही और हेल्दी फूड्स शामिल किए जाएं।

HighLights
ओट्स और हरी सब्जियां भूख नियंत्रित कर वजन घटाने में सहायक
दही, अंडे प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से पाचन सुधारते हैं
बादाम, दालें, ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म बढ़ाती हैं, ऊर्जा देती हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बढ़ता वजन अधिकांश लोगों के लिए आम समस्या बन गया है। ऐसे में सही डाइट और बैलेंस्ड लाइफ स्टाइल को अपनाकर वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
जिसमें कुछ हेल्दी फूड्स ऐसे होते हैं जो भूख को नियंत्रित करते हैं, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं और शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं।तो आइए जानते हैं ऐसे ही हेल्दी फूड्स के बारे में जो वेट लॉस की जर्नी को आसान बना सकते हैं
ओट्स
ओट्स फाइबर से भरपूर होता है,और इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, सरसों और केल जैसी हरी सब्जियां कैलोरी में कम लेकिन पोषक तत्वों में समृद्ध होती हैं। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन घटाने में मदद करती है।
दही
दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। यह पेट को हल्का रखने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी सुधारने में मदद करता है।
अंडे
अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। नाश्ते में अंडे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती है, जिससे कैलोरी कंट्रोल करना आसान हो जाता है।
बादाम
बादाम हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।डेली थोड़ी मात्रा में बादाम खाने से भूख कम लगती है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है।
सेब
सेब में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को जल्दी भरने में मदद करता है। इसे खाने से अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम हो सकती है।
दालें
दालें प्रोटीन और फाइबर का बेस्ट सोर्स हैं। ये शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देती हैं और भूख को नियंत्रित करने में मदद करती हैं, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और कैटेचिन पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है।
खीरा
खीरा पानी और फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। सलाद के रूप में खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है।
यह भी पढ़ें- नामी ब्रांड्स भी नहीं हैं सुरक्षित! बेबी फूड में मिले हानिकारक तत्व, क्वालिटी टेस्ट की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
यह भी पढ़ें- सुबह से रात तक कैसी रहती है PM मोदी की दिनचर्या, 76 की उम्र में भी एक्टिव रहने का क्या है राज?
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
