घंटों स्क्रीन के सामने बैठने से दुखने लगी है गर्दन? रामबाण हैं ये आसान एक्सरसाइज, रूटीन में करें शामिल
घंटों स्क्रीन के सामने बैठने और गलत पोस्चर से होने वाले गर्दन दर्द से राहत पाने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज।

गर्दन दर्द में राहत दिलाएंगी ये एक्सरसाइज (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्क्रीन के सामने घंटों बैठकर काम करने और किताब झुककर पढ़ने से गर्दन में दर्द की समस्या होना आम है। फिर इसपर व्यक्ति का गलत पोश्चर और ज्यादा स्ट्रेस गर्दन के दर्द को गंभीर रूप से बढ़ा सकता है।
अगर आप भी अक्सर गर्दन दर्द से परेशान रहते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आइए राहत के लिए कुछ टिप्स जानते हैं।
गर्दन दर्द में राहत दिलाएंगी ये एक्सरसाइज
ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज 2021 की रिपोर्ट कहती है कि करीब 60-80 फीसद लोगों को जिंदगी में कभी न कभी तो गर्दन के दर्द का सामना करना ही पड़ता है। इनमें से कुछ लोगों को यह दर्द ठीक होकर दोबारा होने लगता है। इसके लिए कई टिप्स यहां दिए जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके गर्दन दर्द से राहत मिल सकती है:
सही पोजिशन में रखें
माना कि लंबे समय तक बैठे रहना सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन गर्दन का दर्द ज्यादा देर बैठे रहने से नहीं बल्कि गर्दन की गलत पोजिशन की वजह से होता है, फिर चाहे आप खड़े हों या बैठे। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर गर्दन को हिलाते-डुलाते रहें।
जान लेने वाली बात यह है कि गर्दन की सही स्थिति तब है, जब वह रीढ़ की सीध में हो। इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान आपको ठुड्डी को आगे निकालने या कंधों को गोल कर झुकाने से बचना है। इसके अलावा, सिर को एक ही पोजिशन में रखने से भी बचना है।
दाएं-बाएं घुमाएं
इसके लिए एकदम सीधे बैठ जाएं और अगर पीठ के बल लेटने का विकल्प हो तो उसे चुनें। अगले स्टेप में सिर को जितना हो सके दाईं तरफ करना है, 2 सेकंड तक इसी पोजिशन में बने रहें। इस दौरान गर्दन के दूसरी तरफ खिंचाव महसूस होगा। फिर से गर्दन को बीच वाली पोजिशन में लाकर बाईं तरफ भी इसी तरह घुमाएं। इसे 2-3 बार दोहराना है।
गर्दन की अंदरूनी मांसपेशियों की कसरत
पहले सीध बैठ जाएं या पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद आंखों को सामने की ओर रखते हुए अपने घुटने मोड़ लें। इसके बाद ठुड्डी को चेस्ट की तरफ झुकाना है। फिर एक हाथ सिर के पीछे रख सिर को बिस्तर से 1 इंच तक ऊपर उठाएं। अब हाथ हटाकर जब तक हो सके इस स्थिति में बने रहें।
मांसपेशियों की सहनशीलता बढ़ाएं
एक ऐसी ऊंची पीठ वाली कुर्सी चुनें जिसपर सिर को सहारा मिल सके। अब कुर्सी पर बैठकर आंखों को सामने की तरफ रखना है। इसके बाद कुर्सी का सहारा लेते हुए सिर को पीछे की तरफ दबाएं। फिर ठुड्डी को चेस्ट की तरफ लेकर आना है। कुछ देर इस स्थिति में बने रहने के बाद सामान्य पोजिशन में लौट आएं।
यह भी पढ़ें- 60 की उम्र के बाद भी जांघों की मसल्स रखनी हैं मजबूत? रोज कुर्सी पर बैठकर करें ये आसान एक्सरसाइज
यह भी पढ़ें- डाइट से 10% प्रोसेस्ड फूड हटाना कैसे घटा सकता है कैंसर का रिस्क? रिसर्च में सामने आया क्या खाना है सुरक्षित
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
