Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Nausea Causes: सुबह उठते ही उल्टी जैसा होता है मन, तो ये हो सकती हैं इसकी वजह

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 11:42 AM (IST)

    सुबह उठते ही अगर आपको अक्सर मतली या उल्टी जैसी मन करता हैं तो इसके पीछे कई सारी वजह हो सकती हैं। अगर आप लगातार इस समस्या से परेशान हैं तो इसकी संभावित वजहों की पहचान कर इसका समाधान करें।

    Hero Image
    इन वजहों से सुबह होती है मतली की समस्या

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Morning Nausea Causes: सुबह का समय अक्सर ताजगी भरा होता है। रातभर सुकून की नींद के बाद लोग नई उर्जा के साथ सुबह की शुरुआत करते हैं। लेकिन आपने यह गौर किया होगा कि सुबह के समय उठने के बाद कई बार मतली (जी मचलाना) या उल्टी जैसा मन करता है। गर्भावस्था के कारण ऐसा होना एक आम कारण है। दरअसल, मॉर्निंग सिकनेस की वजह से गर्भावस्था के दौरान सुबह ऐसी समस्या होती है। लेकिन बिना प्रेग्नेंसी के भी कई बार यह समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग इस समस्या की सही वजह का पता नहीं लगा पाते हैं, जिससे उन्हें अक्सर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको बताएंगे इसके कुछ कारणों के बारे में, ताकि आप इसे जान कर उचित इलाज करवा सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लो ब्लड शुगर लेवल

    अगर आपके खून में ग्लूकोज का स्तर कम है, तो इसकी वजह से आपको सुबह मतली हो सकती है। कई बार इसकी वजह से आपको चक्कर भी आ सकते हैं। आमतौर पर रात में भोजन के बाद सोने और फिर सुबह उठकर नाश्ता करने के बीच का अंतराल काफी लंबा हो जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होता रहता है, जिसकी वजह से यह समस्या होती है।

    चिंता

    चिंता एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसकी वजह से आप कई तरह की भावनाएं महसूस करते हैं। अक्सर चिंता भी सुबह होने वाली मतली की वजह हो सकती है। इतना ही नहीं चिंता इस समस्या को काफी गंभीर तक बना देती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप हमेशा चिंता को दूर रखने के लिए उचित उपाय अपनाएं। सुबह के समय योग या एक्सरसाइज आपके लिए फायदमेंद साबित होगी।

    थकान

    अक्सर अपर्याप्त नींद की वजह से होने वाली थकान भी कई बार मतली का कारण हो सकती है। नींद पूरी न होने की वजह से भी कई बार सुबह उल्टी जैसा मन होने लगता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी करें।

    सिरदर्द या माइग्रेन

    कई बार सिरदर्द की समस्या भी सुबह होने वाली मतली की वजह बन सकती है। खासकर माइग्रेन का दर्द आमतौर पर उल्टी की वजह बनता है। अगर आपको अक्सर सिरदर्द के साथ मतली जैसा महसूस हो, तो जल्द से जल्द अपने चिकित्सक से इस बारे में सलाह लें।

    पानी की कमी

    शरीर में पानी की कमी की वजह से भी अक्सर मतली की समस्या हो सकती है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होने की वजह से सिर्फ मतली ही नहीं, बल्कि अन्य कई समस्याएं जैसे चक्कर आना, थकावट, सुबह बीमार महसूस आदि भी हो सकती हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik