Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व के पहले #HandAmbassador बने सचिन, Savlon Swasth India Mission के माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 04:25 PM (IST)

    Savlon Swasth India Mission का यह नया और पावरफुल अभियान हर वर्ग की जनता को प्रभावित करता है जिसमें बच्चे बुढ़े और जवान सभी शामिल हैं। इसका मुख्य मकसद है कि लोगों में हैंड हाइजीन को लेकर व्यवहार में परिवर्तन लाया जाए।

    Hero Image
    विश्व के पहले #HandAmbassador बने सचिन, Savlon Swasth India Mission के माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक

    Savlon Swasth India Mission: साबुन से हाथ धोना रोजमर्रा की स्वच्छता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका सीधा संबंध व्यक्ति की सेहत से है। अपने कई अभियानों की मदद से लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने वाला Savlon Swasth India Mission ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ मिलकर एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जहां वह विश्व के पहले #HandAmbassador बने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नए अभियान में सचिन तेंदुलकर को अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसके तहत वह हाथ की चाल एवं हाव-भाव और अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को हैंडवॉश के लिए जागरूक कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें हाथ के अलावा उनके शरीर का अन्य कोई भी अंग नहीं दिखाया गया है। इससे Savlon Swasth India Mission ने यह दिखाने की कोशिश की है कि जिस महान तेंदुलकर के अमूल्य हाथों ने हजारों रन

    बनाए हैं, वही हाथ आज विशेष उद्देश्य से भी जुड़े हुए हैं।

    इस अनोखे अभियान का देखें वीडियो:-

    Savlon Swasth India Mission का यह नया और पावरफुल अभियान हर वर्ग की जनता को प्रभावित करता है, जिसमें बच्चे, बुढ़े और जवान सभी शामिल हैं। इसका मुख्य मकसद है कि लोगों में हैंड हाइजीन को लेकर व्यवहार में परिवर्तन लाया जाए।

    Savlon Swasth India Mission इस तरह का अभियान हमेशा चलाता रहा है और लोगों को स्वच्छ और सेहतमंद रहने के लिए जागरूक करता है। उसका मानना है कि स्वच्छता न बरतने से देश में कई तरह की संक्रामक बीमारियां उत्पन्न होती है, जो कहीं न कहीं बड़ा आर्थिक बोझ पैदा करते हैं। नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने से बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। देश को स्वस्थ रखने के लिए यह सबसे सरल और सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।

    लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ITC का Savlon Swasth India Mission की शुरुआत 2016 में की गई थी। अपनी स्थापना के बाद से इसने 25,000 स्कूलों को कवर किया है, जो अपने इनोवेटिव तरीकों के साथ 8 मिलियन से अधिक बच्चों तक पहुंच गया है। यही नहीं, वर्तमान अभियान ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में हैंड हाइजीन की आदतों को विकसित करने में उल्लेखनीय सफलता प्रात की है।

    सचिन तेंदुलकर को अपने इस अभियान के साथ जोड़कर Savlon Swasth India Mission स्वस्थ राष्ट्र के लिए हैंड हाइजीन की संस्कृति को विकसित करने के लिए अपनी यात्रा को एक कदम आगे बढ़ाया है।