यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lata Mangeshkar: रोज़ हरी मिर्च खाती थीं लता मंगेशकर, जानें क्या सच में इससे मधुर हो जाती है आवाज़?
Lata Mangeshkar इसी साल के शुरुआत में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दशकों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lata Mangeshkar: साल के शुरुआत में लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में दुख की एक लहर फैल गई। उन्हों दशकों तक अपनी सुरीली आवाज़ से देश का दिल जीता। उनकी आवाज़ इतनी मधुर थी कि हर दिल की ख्वाहिश होती है कि आवाज़ हो तो लता मंगेशकर जैसी। कई लोग ऐसी आवाज़ पाने के लिए तरह-तरह के उपाय और टोटके अपनाते हैं। इनमें से एक हरी मिर्च से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि हरी मिर्च खाने से आवाज मधुर बनाई जा सकती है।
उनके करीबी लोग बताते हैं कि शुरुआत में लताजी को खूब नसीहत दी जाती थी, कि खट्टा नहीं खाना चाहिए, तीखा नहीं खाना चाहिए, लेकिन वह हर खाने का आनंद लेती थीं। इसके बावजूद उनकी आवाज़ न तो में कर्कश आई और न कोई खराबी। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो लताजी दिन में खूब सारी हरी मिर्च खा जाया करती थीं। इसके पीछे वजह यह थी कि हरी मिर्च गले को साफ रखती है, जिससे आवाज़ खुली रहती है।
हरी मिर्च खाने के वैसे तो कई फायदे हैं, जैसे इससे ऐसे हार्मोन रिलीज होते है, जो हमारा मूड अच्छा बनाते हैं। लेकिन क्या वाकई में हरी मिर्च आवाज़ को मधुर बनाती है? आइए जानें हरी मिर्च के बारे में...
1. हरी मिर्च यह नाक के कंजेशन से राहत दिलाती है और गले में बलगम को जमा नहीं होने देती। यही वजह है कि मिर्ची खाने से आवाज़ साफ और खुल जाती है।
2. हरी मिर्च में कैलोरी बिल्कुल नहीं होती। यहां तक कि इसके सेवन से मेटाबॉलिज़म तेज़ होता है।
3. हरी मिर्च एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती है, जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से बचाते हैं, जिससे कैंसर का ख़तरा कम होता है।
4. कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को भी हरी मिर्च खाने से फायदा पहुंचता है। खासतौर पर यह हाई कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को भी कम करती है।
5. हरी मिर्च में कैप्साइसिन मौजूद होता है, जो स्वाद में तीखा होता है, लेकिन शरीर के तापमान को ठंडा करता है। यही वजह है कि भारत के गर्म राज्यों में खूब मिर्च खाई जाती है।
6. मिर्च से जो गर्माहट बनती है, वह पेन रिलीवर के तौर पर भी काम करती है, साथ ही पाचन को दुरुस्त करती है और छालों से बचाती है।
7. हरी मिर्च विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन से भी भरपूर होती है, जो आंखों, स्किन और इम्यून सिस्टम को सेहतमंद बनाए रखने का काम करते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
