विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WHO: जानें, 1 दिन में कितनी मात्रा में करें नमक, चीनी और तेल का सेवन

By JagranEdited By: Pravin Kumar
Published: Sat, 24 Sep 2022 07:42 PM (IST)

WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो 1 दिन में अधिक से अधिक 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। ...और पढ़ें

WHO: जानें, 1 दिन में कितनी मात्रा में करें नमक, चीनी और तेल का सेवन
WHO: जानें, 1 दिन में कितनी मात्रा में करें नमक, चीनी और तेल का सेवन

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। WHO: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज, तनाव से दूरी और पर्याप्त नींद जरूरी है। इसके अलावा, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी है। इनमें किसी एक पोषक तत्व की कमी से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही खाने में नमक और चीनी के अधिक सेवन से भी शरीर पर बुरा असर पड़ता है। चीनी के अत्यधिक सेवन से मधुमेह और नमक के अधिक सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके लिए सीमित मात्रा में नमक और चीनी का सेवन करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी लोगों को इस संदर्भ में अलर्ट किया है। WHO ने गाइडलाइन जारी कर 1 दिन में नमक और चीनी के सेवन की मात्रा के बारे में बताया है। कई देशों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर ध्यान देते हुए बाजार में बिकने वाली शुगर, साल्ट और फैट युक्त चीजों पर पाबंदी लगा दी है। अपने देश में भी कई ऐसी चीजें बिकती हैं, जिनमें चीनी और नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है। आइए, विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन जानते हैं-

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो 1 दिन में अधिक से अधिक 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। इससे अधिक सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं होता है। वहीं, दिनभर में केवल 6 चम्मच चीनी का सेवन करना चाहिए। वहीं, 4 चम्मच से अधिक तेल का सेवन न करें। इससे अधिक चीनी, नमक और तेल का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है।

जानकारों की मानें तो अगर चीनी का सेवन अधिक करते हैं, तो शुगर यानी डायबिटीज बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए चीनी सीमित मात्रा में खाएं। वहीं, डायबिटीज के मरीज चीनी से परहेज करें। जबकि, नमक का अत्यधिक सेवन से उच्च रक्तचाप बढ़ने लगता है। उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, तेल के अत्यधिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे स्ट्रोक और हृदय रोग होता है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही इन चीजों का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।