Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kidney Disease: किडनी डिजीज का संकेत हो सकते हैं रात में नजर आने वाले ये लक्षण, भारी पड़ सकती हैं इनकी अनदेखी

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 02:36 PM (IST)

    Kidney Disease किडनी हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है। साथ ही अन्य कई जरूरी कार्यों में भी अहम भूमिका निभाती है। हालांकि बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों की वजह से लोग किडनी से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आप इन लक्षणों से किडनी से जुड़ी बीमारियों की पहचान कर सकते हैं।

    Hero Image
    इन संकेतों से करें किडनी डिजीज क पहचान

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में मौजूद हर एक अंग बेहद जरूरी है। दिल से लेकर किडनी तक, सभी अंग हमारे लिए महत्वपूर्ण होते हैं। किडनी (Kidney) हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी होती है, क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करती है। हालांकि, बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर सेहत पर भी पड़ने लगा है। इन दिनों किडनी से जुड़ी समस्याएं (Kidney Disease) आम हो चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इन समस्याओं की पहचान कर इनका सही इलाज किया जाए, ताकि गंभीर परिस्थिति को रोका जा सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो अक्सर रात में समय नजर आते हैं और किडनी से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह लक्षण-

    यह भी पढ़ें- किडनी स्टोन की है समस्या, तो न करें इन चीज़ों का सेवन जो बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानी

    अनिद्रा

    अगर आप अनिद्रा यानी इनसोम्निया के शिकार हैं, तो यह क्रोनिक किडनी डिजीज का संकेत हो सकता है। इस बीमारी से पीड़ित रोगियों में नींद संबंधी विकार काफी आम है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर आपको भी अक्सर नींद से जुड़ी समस्या रहती हैं, तो इसे अनदेखा न करें।

    सांस की तकलीफ

    रात होते ही अगर आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो यह किडनी की बीमारियों से जुड़े सबसे आम लक्षणों में से एक है। यह समस्या किडनी द्वारा तरल पदार्थ के खराब संचालन की वजह से होती है। खासतौर पर लेटने पर शरीर के निचले अंगों से फेफड़ों तक खून सही से नहीं पहुंच पाता, जिसकी वजह से असुविधा होती है और सांस फूलने लगती है।

    पैरों में सूजन

    पैरों की सूजन भी किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर शाम या रात होते ही आपके पैरों में सूजन बढ़ जाती है और सुबह कम हो जाती है, तो इसका कारण किडनी की बीमारियां हो सकती हैं। यह मुख्य रूप से क्रोनिक किडनी फेलियर या ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस, दवा के कारण किडनी डिजीज का संकेत हो सकता है।

    रेस्टलेस लेग सिंड्रोम

    यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें पैर हिलाने की तीव्र इच्छा होती है। इस समस्या में व्यक्ति को अक्सर पैरों में असुविधा और सुइयां चुबने जैसा अहसास होता है और यह आमतौर पर शाम या रात में होता है। यह भी किडनी डिजीज का संकेत हो सकता है।

    बार-बार पेशाब आना

    अगर आपको रात में बार-बार यूरिन आ रही हैं, तो वह किडनी डिजीज का शुरुआती और बेहद छोटा संकेत हो सकता है। अगर व्यक्ति किसी किडनी की समस्या का शिकार है, तो उसे रात में हर रात पेशाब करने के लिए दो या दो से अधिक बार उठना पड़ता है। अगर आपको भी यह लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें- वो 5 फूड आइटम्स, जो दिन में हैं आपके लिए फायदेमंद और रात में हानिकारक

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik