क्या हर चोट पर जरूरी है टिटनेस का इंजेक्शन? जानिए कब पड़ती है इसकी जरूरत
कटने-छिलने या चोट लगने की स्थिति में टिटनेस का इंजेक्शन लगाएं या नहीं, इस बारे में अपना वैक्सीनेशन शेड्यूल अपडेट रखने के साथ-साथ सही जानकारी बेहद जरूरी है।

टिटनेस का इंजेक्शन: कब है जरूरी और कब नहीं (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टिटनेस के बारे में तभी ख्याल आता है जब कभी पैरों में कील चुभ जाती है या फिर खेलने के दौरान बच्चे का घुटना छिल जाता है। इसके बाद भी दुविधा बनी रहती है कि किस तरह की चोट लगने में टिटनेस का शॉट जरूरी और किन स्थितियों में ना लेने भी सेफ होगा। आइए इस बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
टिटनेस है क्या?
यह एक गंभीर बीमारी है, जोकि क्लोस्ट्रीडियम टेटानी बैक्टीरिया द्वारा टॉक्सिन पैदा करने की वजह से होता है। यह बैक्टीरिया धूल-मिट्टी और जानवरों के मल में मिलता है। स्किन पर कट लगने की स्थिति में यह शरीर के अंदर चला जाता है, जिससे जबड़े व गर्दन की मसल्स सख्त होने लगती है। साथ ही दोनों में जकड़न भी हो जाती है। यही वजह है कि टिटनेस को “लॉकजॉ” भी कहते हैं। ध्यान ना देने पर ये गंभीर परेशानियां हो सकती हैं:
- सांस लेने और निगलने में परेशानी
- धड़कनों का अनियमित हो जाना
- मिर्गी के दौरे पड़ना
- हड्डियों का फ्रैक्चर होना
- नर्व और ब्रेन डैमेज
- सेप्सिस
टिटनेस होने के लिए ये तीन कारण साथ काम करते हैं
- इम्युनिटी कमजोर होना
- स्किन पर लगी चोट के जरिए बैक्टीरिया के संपर्क में आना
- टिश्यूज का डैमेज होना
कब जरूरत होती टिटनेस शॉट की
- कील, मैटल के किसी टुकड़े, सुई या बुलेट से घाव होने पर
- जानवरों के काटने पर
- जलने की स्थिति में
- कई जगह से हड्डियां टूट गई हों
- गहरा कट धूल, मिट्टी या स्लाइवा के संपर्क में आया हो
- घाव में इन्फेक्शन हो जाने पर
- डेंटल इन्फेक्शन होने पर
- घाव को स्टेराइल किए बिना ही ट्रीट किया गया हो
ऐसे में भी जरूरी है टिटनेस का डोज
बूस्टर ना लगा हो या आप भूल गए हों: वैसे तो बचपन में ही इसकी वैक्सीन लग जाती है, लेकिन एडल्ट होने पर हर 10 साल पर बूस्टर डोज लगवाने की जरूरत होती है। आपको बूस्टर लगवाए दस साल से ऊपर हो गए हों या पांच साल से ज्यादा हो जाने पर गहरा जख्म हुआ हो तो भी बूस्टर की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं बूस्टर लगवाने की डेट याद ना होने पर इसे लगवाना जरूरी है।
अगर कभी ना लगवाई हो वैक्सीन: यदि आपने कभी टिटनेस की वैक्सीन नहीं लगवाई है या आपने इसका पूरा डोज पूरा नहीं किया तो आपको इसका खतरा हो सकता है।
क्या जंग लगी चीजों से भी टिटनेस हो सकता है
ऐसा नहीं है कि जंग से टिटनेस होता है। दरअसल, कीलें और नुकीली चीजें अक्सर घर के बाहर या गंदी जगहों पर होती हैं। इन चीजों से स्किन पर कोई जख्म बनता है तो आपके टिशूज में बैक्टीरिया काफी अंदर तक चला जाता है।
ऐसे में नहीं है जरूरी
- अगर किचन में काम करते समय कोई छोटी-मोटी चोट लग जाए
- आपको वैक्सीन लगी हो
- टिटनेस शॉट लिए हुए 10 साल पूरे न हुए हों
यह भी पढ़ें- सावधान! कम तापमान भी बन रहा है जानलेवा! उम्रदराज लोगों पर मंडराया क्लाइमेट चेंज का सबसे बड़ा खतरा!
यह भी पढ़ें- मोटा बच्चा 'स्वस्थ' नहीं, बीमारियों के निशाने पर है! जंक फूड और मोबाइल छीन रहे हैं बच्चों का भविष्य
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।