विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KL Rahul: फिट रहने के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज करते हैं विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 24 Jan 2023 03:08 PM (IST)

KL Rahul के एल राहुल की मानें तो उन्हें आउटडोर एक्टिविटी उन्हें बेहद पसंद है। जब भी राहुल को समय ...और पढ़ें

KL Rahul: फिट रहने के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज करते हैं विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल
KL Rahul: फिट रहने के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज करते हैं विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। KL Rahul: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही (23 जनवरी) में उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी की है। इस मौके पर देश और दुनिया के बड़े-बड़े सेलब्रेटीज मौजूद थे। उन्होंने दोनों को नए जीवन की शुरूआत की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, के एल राहुल के चाहने वालों ने भी उन्हें शादी की मुबारकबाद दी है। के एल राहुल भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है। सोशल मीडिया पर लाइव होकर उनसे रूबरू होते हैं। हाल ही में उन्होंने फिट रहने का राज फैंस को बताया है। उनका मानना है कि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए राहुल रोजाना वर्कआउट करते हैं। आइए, राहुल की पसंदीदा एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं -

-के एल राहुल की मानें तो उन्हें आउटडोर एक्टिविटी बेहद पसंद है। जब भी राहुल को समय मिलता है। वे आउटडोर एक्टिविटी करने जरूर जाते हैं। खासकर, स्विमिंग राहुल को बहुत पसंद है। राहुल फ्री टाइम में स्विमिंग करते हैं। इसके अलावा, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खेलना भी पसंद करते हैं।

- विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल की पसंदीदा एक्सरसाइज स्क्वाट्स, पुल अप और रनिंग हैं। इन एक्सरसाइज को राहुल रोजाना करते हैं। इंडोर रहने पर भी राहुल स्क्वाट्स और पुल अप जरूर करते हैं।

-फिट रहने के लिए राहुल डंबल एक्सरसाइज जरूर करते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के ऊपरी हिस्से का पूरी तरह से एक्सरसाइज होता है। इससे कंधे और बाजुओं को मजबूत करने में मदद मिलती है।

-क्रिकेट के मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए राहुल रोजाना रनिंग करते हैं। हाल ही में राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ मैराथन पारी खेली थी। एक ऐसी विकेट पर जो बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हो रहा था। इस दौरान राहुल की रनिंग बिटवीन विकेट काबिलेतारीफ थी।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।