यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fruit Seeds Benefits: फेंक देते हैं फलों के बीज, तो जान लें इससे होने वाले गजब के फायदों के बारे में
Fruit Seeds हम अक्सर फलों के बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन ये बीज सेहत के लिए फलों ...और पढ़ें

HighLights
- संतरे के बीज शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं।
- पपीते के बीज में मौजूद एंजाइम पाचन को बढ़ावा देते हैं।
- तरबूज के बीज हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fruit Seeds Benefits: फल हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। हम अक्सर फलों में मौजूद बीजों को हटाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, ये बीज सेहत को कई फायदे पहुंचा सकते हैं। जी हां, सही सुना आपने। कुछ फलों के बीज में ऐसे कई पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो गंभीर बीमारियों से राहत दिला सकते हैं। चलिए जानते हैं, किन फलों के बीजों का खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
एवोकाडो के बीज
एवोकाडो का बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। एवोकाडो के बीज से कैंसर कोशिका के विकास को रोका जा सकता है।
पपीते के बीज
पपीते में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज में भी ऐसे कई एंजाइम मौजूद होते हैं, जो कई परेशानियों से निजात दिलाते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। इतना ही नहीं, ये बीज बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं, साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें:Haldi Water Benefits: कई मर्ज की दवा है हल्दी का पानी, पाचन से लेकर डायबिटीज तक का है रामबाण इलाज

संतरे के बीज
हम सभी जानते हैं कि संतरे खाने के कितने फायदे हैं, लेकिन इसके बीज भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इनमें मौजूद गुण हमारे शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं। अगर आप भी संतरे के बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो अब ये गलती दोबारा न करें। आप इन बीजों को इस्तेमाल स्मूदी या सलाद में भी कर सकते हैं।
तरबूज के बीज
तरबूज के बीज भी आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इनमें अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है, यह हृदय रोग के इलाज में भी कारगर साबित होते हैं। ये बीज विटामिन-बी, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
शरीफे के बीज
शरीफा बहुत ही स्वादिष्ट फल है। इसके बीजों में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। शरीफे के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी रात में खाते हैं ये फल, तो सेहत पर पड़ सकता है भारी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik
