यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haldi Water Benefits: कई मर्ज की दवा है हल्दी का पानी, पाचन से लेकर डायबिटीज तक का है रामबाण इलाज
Haldi Water Benefits हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इनमें मौजूद गुण आपको कई तरह की बीमारियों से बचाते ...और पढ़ें

HighLights
- हल्दी में आयरन, कॉपर, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- हल्दी का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।
- पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Haldi Water Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी खाने का रंग और स्वाद बढ़ाती है। इस मसाले का इस्तेमाल सिर्फ खाना तक ही सीमित नहीं है। यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करती है। आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल जड़ी-बूटी बनाने के लिए किया जाता है।
इस मसाले में आयरन, कॉपर, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना खाली पेट हल्दी का पानी पी लेते हैं, तो शरीर की कई समस्याओं से निजात मिल सकता है। चलिए जानते हैं, हल्दी का पानी पीने के क्या फायदे हैं।
हल्दी का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप रोजाना खाली पेट हल्दी वाला पानी जरूर पिएं।
पाचन स्वस्थ रहता है
पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। हल्दी वाला पानी पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं।
यह भी पढ़ें: Mental Health: ये फूड आइटम्स बना सकते हैं आपको एंग्जाइटी का शिकार, आज ही करें इन्हें डाइट से आउट
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह मसाला एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो हृदय रोगों को कम करने में मदद करती है। अगर आप नियमित रूप से हल्दी वाला पानी पीते हैं, तो आपका हार्ट हेल्थ सही रहता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए हल्दी वाला पानी रामबाण है। यह रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन डायबिटीज के खतरा को कम करता है।
स्किन के लिए गुणकारी
हल्दी का इस्तेमाल सदियों से त्वचा निखारने के लिए किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। हल्दी का पानी पीने से त्वचा चमकदार और स्वस्थ रहती है।
यह भी पढ़ें: Dinner Mistakes: डिनर के बाद ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका वजन
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik
