Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: स्लिम बॉडी पाने की है चाहत, तो आज ही इन 3 खराब आदतों को कहें गुड बाय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 05:38 PM (IST)

    Health Tips आजकल लोग तनाव भरी जिंदगी जीने को आदी हैं। तनाव से मोटापा को बढ़ावा मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अत्यधिक तनाव लेने से कोर्टिसोल के स्तर में इजाफा होता है। इससे भूख अधिक लगती हैं।

    Hero Image
    Health Tips: स्लिम बॉडी पाने की है चाहत, तो आज ही इन 3 खराब आदतों को कहें गुड बाय

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: नए साल का आगाज हो चुका है। लोग एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुछ लोग नए साल पर जीवन में व्यापक बदलाव के लिए गोल सेट कर रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो न्यू ईयर रेजॉलूशन बना रहे हैं। वहीं, मोटापे से परेशान लोगों के लिए साल 2023 का सबसे बड़ा लक्ष्य वेट लॉस है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। इसके लिए लोग डाइटिंग और वर्कआउट का सहारा लेते हैं। हालांकि, जंक फ़ूड से परहेज नहीं कर पाते हैं। इसके चलते वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है। जंक फूड में कैलोरी बहुत अधिक होती है। साथ ही यह देर से पचता है। इसके लिए जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आज से इन खराब आदतों को गुड बाय कहें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तनाव लेना

    आजकल लोग तनाव भरी जिंदगी जीने को आदी हैं। तनाव से मोटापा को बढ़ावा मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अत्यधिक तनाव लेने से कोर्टिसोल के स्तर में इजाफा होता है। इससे भूख अधिक लगती हैं। आसान शब्दों में कहें तो कोर्टिसोल स्तर बढ़ने से घ्रेलिन हार्मोन का उत्सर्जन अधिक होता है। इससे भूख बढ़ती है। इस हार्मोन के अत्यधिक उत्सर्जन से भूख ज्यादा लगती है। इस वजह से लोग भरपेट खाना खाते हैं। इसके लिए तनाव कम लें। तनाव को कम करने के लिए डार्क चॉकलेट खाएं। इसके सेवन से दिमाग में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को दूर करने में सहायक होते हैं।

    आलस करना

    अत्यधिक तनाव और आराम की वजह से वजन बढ़ने लगता है। इसके लिए आलस को 'नो' कहें। अत्यधिक आराम की वजह से शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर होने लगता है। फैट को बर्न करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 20 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। इससे कैलोरी बर्न होती है। वहीं, आप शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

    पानी कम पीना

    हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। रोजाना संतुलित मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म एक्टिव रहता है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इससे खाना सही से पचता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। वहीं, बैलेंस्ड डाइट लें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।