Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह उठते ही नजर आएं 5 लक्षण, तो समझ जाएं बढ़ गया है शुगर लेवल; तुरंत करवा लें टेस्ट

    Updated: Mon, 05 May 2025 02:26 PM (IST)

    डायबिटीज एक बेहद खतरनाक बीमारी है जिसे कंट्रोल न किया जाए तो समस्या और बढ़ सकती है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर सुबह के समय कुछ लक्षण (Diabetes Signs) नजर आते हैं जो इसका संकेत देते हैं। हालांकि अगर इस बारे में पता न हो तो लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। आइए जानें क्या हैं वे संकेत।

    Hero Image
    Diabetes के मरीजों में सुबह के समय नजर आते हैं ये 5 लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है। कई बार सुबह उठते ही शरीर में कुछ संकेत (Diabetes Signs in Morning) दिखाई देते हैं, जो हाई ब्लड शुगर की ओर इशारा करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर इन लक्षणों (Diabetes Symptoms) को पहचानकर सही समय पर इलाज किया जाए, तो गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं सुबह उठते ही दिखने वाले हाई ब्लड शुगर के 5 अहम लक्षण (Signs of Diabetes)।

    सुबह नजर आने वाले डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Signs Visible in the Morning)

    मुंह सूखना और ज्यादा प्यास लगना

    सुबह उठते ही अगर आपको मुंह सूखा हुआ और तेज प्यास महसूस होती है, तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। जब शुगर लेवल बढ़ता है, तो किडनी एक्स्ट्रा ग्लूकोज को यूरिन के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस वजह से डिहाइड्रेशन और प्यास बढ़ जाती है

    यह भी पढ़ें: Diabetes के मरीज न करें ब्रेकफास्ट से जुड़ी 7 गलतियां, वरना शुगर लेवल हो जाएगा अनकंट्रोल

    बार-बार यूरिन आना (पॉलीयूरिया)

    रात भर में या सुबह उठते ही बार-बार यूरिन आना हाई ब्लड शुगर का एक सामान्य लक्षण है। जब ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है, तो किडनी उसे फिल्टर करने के लिए ज्यादा मेहनत करती है, जिससे यूरिन की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आपको रात में कई बार बाथरूम जाना पड़ता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

    थकान और कमजोरी महसूस होना

    सुबह उठने के बाद भी अगर आपको थकान और सुस्ती महसूस होती है, तो यह हाई ब्लड शुगर के कारण हो सकता है। शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर के सेल्स ग्लूकोज को एनर्जी में बदल नहीं पाता, जिससे शरीर को जरूरत के हिसाब से एनर्जी नहीं मिलती और थकान महसूस होती है

    धुंधला दिखना या आंखों में परेशानी

    हाई ब्लड शुगर का असर आंखों पर भी पड़ता है। सुबह उठते ही अगर आपको धुंधला दिखाई देता है या आंखों में जलन महसूस होती है, तो यह शुगर लेवल बढ़ने के कारण हो सकता है। ब्लड में ज्यादा ग्लूकोज आंखों के लेंस में सूजन पैदा कर सकता है, जिससे देखने में परेशानी होती है। लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल बढ़े रहने से रेटिनोपैथी जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है।

    सिरदर्द या चक्कर आना

    सुबह उठते ही सिरदर्द या चक्कर आना भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। डिहाइड्रेशन और शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण सिरदर्द की समस्या होती है। अगर यह लक्षण बार-बार दिखाई दे, तो ब्लड शुगर की जांच करवाना जरूरी है।

    अगर आपको सुबह उठते ही ये लक्षण नजर आते हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें। समय रहते ब्लड शुगर चेक करवाकर और डॉक्टर की सलाह लेकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: क्या Diabetes के मरीजों के लिए सेफ है गन्ने का जूस, डॉक्टर से जान लें इसका सही जवाब

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।