विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: उम्र भर रहना चाहते हैं फिट, तो रोजाना सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 04 Dec 2023 12:42 PM (IST)

Health Tips आपने अक्सर सुना होगा अच्छी सेहत के लिए सुबह खाली पेट कुछ चीजें खाने की सलाह दी जाती ...और पढ़ें

Health Tips: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं ये फूड्स
Health Tips: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं ये फूड्स

HighLights

  1. खाली पेट कुछ चीजें खाने से पाचन शक्ती मजबूत होती है।
  2. सौंफ के बीज से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
  3. पपीता एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अनहेल्दी खानपान की आदतों के कारण आप कई गंभीर बीमारियों को बुलावा देते हैं। अगर आप सुबह उठकर हेल्दी आदतों को फॉलो करते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह कुछ चीजें खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है, साथ ही वजन कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट किन चीजों को खाने से आपकी सेहत को फायदा हो सकता है।

पपीता

पपीता पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह इसे खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा पपीते में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है।

जूस

खाली पेट जूस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके लिए आप सब्जियों का जूस यानी खीरा, चुकंदर और टमाटर का जूस पी सकते हैं। इससे आपके सेहत को काफी फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है काली गाजर, सर्दियों में इसे जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

सौंफ का पानी

सौंफ के बीज से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं, तो इससे सूजन, अपच और गैस की समस्या कम हो सकती है।

केला

पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन के लिए लाभदायक है। अगर आप सुबह खाली पेट केला खाते हैं, तो शरीर को उर्जा मिलती है।

भिगे हुए अंजीर और किशमिश

खाली पेट भिगे हुए अंजीर और किशमिश खाने से पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।

नींबू पानी

नींबू पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। इसे रोजाना खाली पेट पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्किन के लिए भी लाभदायक है।

यह भी पढ़ें: ग्रीन टी ही नहीं Green Coffee पीने के भी हैं बहुत फायदे, ग्लोइंग स्किन के साथ ही कम करे कोलेस्ट्रॉल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik