Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss Tips: प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ गया है तो इन 6 तरीकों से करें वेट लॉस

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 05:17 PM (IST)

    Weight Loss Tips प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करना चाहती हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। ये वजन कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इससे आपका बेली फैट भी कम हो जाएगा।

    Hero Image
    Weight Loss Tips आप बच्चे को फीडिंग करा कर कैलोरी को बर्न कर सकती हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: किसी भी महिला के लिए मां बनना सबसे सुंदर अहसास होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे जरूरी है, मां का हेल्दी डायट लेना। इससे मां और उसके बच्चे स्वस्थ रहते हैं और डिलिवरी के समय ज्यादा परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ती है। हालांकि प्रेग्नेंसी से लेकर डिलिवरी के समय तक महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। हार्मोनल बदलाव की वजह से डिलिवरी के बाद महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई मांओं को सेहत में सुधार करने के लिए कई तरह के मसाले, घी, मेवा खिलाया जाता है। जिसका सीधा असर उनके शरीर पर दिखता है। ऐसे में डिलिवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना लाजमी है। तो अगर आप भी नई मां बनी हैं और बढ़ते वजन से परेशान है तो कुछ खास टिप्स अपनाकर आप आसानी से वजन को कम कर  सकती हैं।

    ब्रेस्टफीडिंग

    डिलिवरी के बाद बढ़े हुए वजन को कम करने में ब्रेस्टफीडिंग सहायक है। जब आप बच्चे को अपना दूध पिलाती हैं तो प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में जमा वसा कोशिकाओं का प्रयोग करती हैं। इस तरह आप बच्चे को फीडिंग करा कर कैलोरी को बर्न कर सकती हैं।

    गर्म पानी

    गर्म पानी वजन घटाने में बहुत मदद करता है। चाहें तो आप सुबह खाली पेट और रात में सोते समय रोजाना गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं। इससे आपको फर्क नजर आएगा।

    ग्रीन टी

    इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। यह वजन घटाने के साथ-साथ स्किन पर भी निखार लाता है।

    नींद

    एक स्‍टडी के अनुसार प्रेग्नेंसी के बाद रात में सात घंटे की नींद लेने वाली महिलाओं का वजन जल्दी से घटा। इसलिए डिलिवरी के बाद भरपूर नींद लें। इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगी।

    एक्सरसाइज

    अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो डॉक्टर के अनुसार आप 6 हफ्तों के बाद हल्की एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। जैसे- वॉक, योगा कर सकती हैं। एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम होगा।

    प्रोटिन

    प्रेग्नेंसी के बाद भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे आपको प्रोटिन मिले और वजन भी कंट्रोल में रहें। आप फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन कर सकती हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel