Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    How To Wake Up Early: सर्दियों में सुबह जल्दी उठना बन रहा है आफत? बस फॉलो कर लें ये 5 स्पेशल टिप्स

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 05:32 PM (IST)

    क्या आपको भी ऑफिस कॉलेज स्कूल या किसी और वजह से सुबह जल्दी उठना पड़ता है? सर्दियों के मौसम में तो ये एक आफत जैसा एहसास कराता है। कई बार तो हमें बेड से उठाने के चक्कर में सारे अलार्म फेल हो जाते हैं लेकिन हम उठ नहीं पाते। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे ठंड में भी सुबह जल्दी उठने में मददगार 5 पैंतरों के बारे में।

    Hero Image
    सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के लिए अपनाएं ये 5 जबरदस्त पैंतरे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। How To Wake Up Early: सुबह जल्दी उठना न सिर्फ आपकी फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी बढ़िया माना जाता है। अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि सुबह जल्दी उठने से शरीर दिनभर चुस्त रहता है और हमारे रोजमर्रा के कई काम भी टाइम पर पूरे हो जाते हैं। गर्मियों में तो फिर भी ऐसा करने में कोई खास प्रॉब्लम नहीं होती लेकिन सर्दियों के मौसम में सुबह जल्दी उठना आलस भरा होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनका अलार्म बज-बजकर बंद हो जाता है लेकिन आसानी से बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता है तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको 5 ऐसे जबरदस्त पैंतरे बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप भी विंटर्स में भी अर्ली मॉर्निंग पर्सन बन सकत हैं। आइए जानें इनके बारें में।

    शेड्यूल बनाएं

    सुबह जल्दी उठ पाना सिर्फ सोचने भर से होने वाला नहीं है। आपको इसके लिए एक शेड्यूल फॉलो करना होगा। कम से कम 8-9 घंटे की नींद लेंगे तभी आप सुबह जल्दी उठ पाएंगे और ऐसा करने के लिए रात में जल्दी बिस्तर पकड़ लेना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी तो नहीं कर रहे गलत तरीके से ब्रश? अच्छी डेंटल हेल्थ के लिए फॉलो करिए ये 5 टिप्स

    रात में स्क्रीन टाइम से करें किनारा

    सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो बेड पर जाने के बाद अपने मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनानी होगी। सोने के एक घंटा पहले से किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर दें।

    रात में हैवी फूड न खाएं

    ध्यान रहे कि रात में आपकी थाली में लाइट फूड ही रहे। इससे पेट हल्का रहता है जिससे सुबह उठने में परेशानी नहीं होती है। रात में प्रोटीन डाइट लेने से भी नींद देर से आती है, ऐसे में इससे बचना चाहिए।

    अलार्म रखें दूर

    सुबह जल्दी उठने के चक्कर में कई लोग अलार्म का सहारा लते हैं लेकिन उसे अपने बिस्तर के इतना पास रखकर सोते हैं कि जैसे ही वो बजना शुरू होता है उसे झट से बंद करके दोबारा सो जाते हैं। आपको करना कुछ नहीं है सिर्फ अलार्म को अपने बिस्तर से 10-15 फीट की दूरी पर रखने लग जाइए। इससे होगा ये कि आप उसे बंद करने के लिए उठेंगें तो नींद अपने आप टूट जाएगी।

    वीकेंड पर लें पूरा रेस्ट

    कई लोग वीकेंड घूमने फिरने में ही लगा देते हैं। जबकि इसका इस्तेमाल बॉडी को रेस्ट देने के लिए करना चाहिए। अगर इसमें अच्छा रेस्ट लेंगे तो पूरे हफ्ते बेहतर नींद मिलेगी और जागने में आसानी होगी। साथ ही, इससे आपके शरीर की थकान कम हो सकती है जिससे आपको बाकी दिनों में उतनी नींद नहीं आएगी और आप आराम से बिना अलार्म के भी उठ सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- क्या है Borderline Personality Disorder जिसमें बार-बार बदलता है मूड और आता है तेज गुस्सा?

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik