Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Airplane Ear tips: हवाई सफर के दौरान होता है कान में दर्द? तो अपनाएं ये टिप्स, तुरंत मिलेगा आराम

    Updated: Sat, 18 May 2024 12:04 PM (IST)

    एरोप्लेन में सफर के दौरान की लोगों के कान सुन्न हो जाते हैं या कान में दर्द महसूस होता है। ऐसा हवाई जहाज में Air Pressure में बदलाव होने के कारण होता है। इस समस्या से लगभग हर कोई अपने सफर के दौरान परेशान रहता है. आज हम आपको इस प्रॉबल्म (Airplane Ear tips) से छुटकारा पाने की टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    एरोप्लेन में कान में होता है दर्द, तो ऐसे करें इलाज। (Image Credit - Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोग उड़ान के दौरान कान में दर्द महसूस करते हैं और कई लोग हवाई जहाज पर होने के कारण दबाव में बदलाव के कारण कान में परेशानी या दर्द का अनुभव करते हैं। इसको "Airplane ear" कहा जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोग अक्सर इसे अपनी उड़ान के दौरान अनुभव करते हैं। यह टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान होता है और ऊंचाई में बदलाव और दबाव के कारण होता है। आज हम आपको इस परेशानी से बचने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। उड़ान के दौरान कान के दर्द से बचने और उसका इलाज करने में यह कुछ टिप्स मददगार हो सकती हैं।

    टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान सोने से बचें

    उड़ान के दौरान सोने में कोई समस्या नहीं है। हालाँकि, अगर कोई इंसान टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान सोता है, तो यह उनके कान में दर्द का कारण बन सकता है। अगर कोई सोने का इरादा रखता है, तो फोन या घड़ी का अलार्म उन्हें आने वाली लैंडिंग के बारे में सचेत कर सकता है। इससे आप कान में दर्द होने से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें -  Ear Pain: फ्लाइट या पहाड़ों पर जाकर क्यों होने लगता है कानों में दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका इलाज

    च्युइंग गम

    च्यूइंग गम उड़ान के दौरान कान के दर्द को रोकने में मदद कर सकता है। इससे उन्हें टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान दबाव में बदलाव के लिए कम सेंसिटिव होने में मदद मिलती है। गम चबाने से मस्ल्स एक्टिव हो जाते हैं जो कानों में यूस्टेशियन ट्यूब को खुल जाती है। यह ट्यूब मिडल इयर से - कान के परदे के पीछे की जगह - नाक और गले के पीछे तक चलती है और Fluids को बाहर निकालने में मदद करती है। हालाँकि, अगर इसमें इन्फेक्शन या सूजन हो जाए तो दिक्कत हो सकती है।

    Descongestents आजमाएं

    डिकॉन्गेस्टेंट दवाई उड़ान के दौरान कान के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। आपको उड़ान से 30 मिनट पहले दवाई लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि, दवाई एक्टिव होने के लिए कम से कम आधा घंटा लेटी है। लोग आमतौर पर इन्हें अपनी लोकल फार्मेसी, किराना स्टोर या ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

    ईयर प्लग

    इयर प्लग किसी इंसान को सो जाने या काम पर ध्यान फोकस करने में मदद करने के लिए उड़ानों के दौरान ज्यादा शोर को रोकने में मदद कर सकते हैं। वे कानों में दबाव को बराबर करने में भी मदद कर सकते हैं, जो उड़ान के दौरान असुविधा को रोकने के लिए सही रहता है। अगर कोई उड़ान के दौरान सोना चाहता है, तो वह दर्द से बचने के लिए इयरप्लग का इस्तेमाल कर सकता है।

    यह भी पढ़ें -  Ear Pain Remedies: कान दर्द से हैं बहुत ज्यादा परेशान, तो दादी मां के इन नुस्खों से पा सकते हैं जल्द आराम

    बीमार होने पर उड़ान भरने से बचें

    अगर आपको सामान्य सर्दी या थ्रोट इन्फेक्शन है , तो आपको हवाई यात्रा से बचना चाहिए। जब आप बेहतर महसूस कर रहे हो, तभी हवाई सफर करें।