Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diet For Platelets: जानलेवा साबित हो सकती है शरीर में प्लेटलेट्स की कमी, इन फूड आइटम्स से करें इसकी पूर्ति

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 12:03 PM (IST)

    प्लेटलेट्स हमारे शरीर के लिए काफी अहम होते हैं। खून में इसकी कमी होने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी प्लेटलेट्स की कमी हैं तो इन फूड आइटम्स की मदद से इसे तेजी से बढ़ा सकते हैं।

    Hero Image
    शरीर में प्लेटलेट्स की कमी पूरी के लिए करें इन फूड आइटम्स का सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diet For Platelets: स्वस्थ रहने के लिए शरीर के सभी अंगों और सेल्स का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। अगर आपके खून में प्लेटलेट्स की संख्या पूरी होगी, तो आप काफी हद तक खुद को सेहतमंद रख पाएंगे। लेकिन अगर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी है, तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। प्लेटलेट्स हमारे शरीर में एक बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। यह एक ऐसी सेल्स होती है, जो ब्लीडिंग रोकने और ब्लड क्लॉट्स बनाने का काम करती है। ऐसे में इसकी कमी से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और जान तक जा सकती है। ब्लड में प्लेट्लेट्स की कमी को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) के नाम से जाना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर में कई वजहों से इसकी कमी हो सकती है। इसमें इंफेक्शन, कैंसर ट्रीटमेंट, शराब का ज्यादा सेवन, बुखार, डेंगू आदि शामिल हैं। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर कई तरह की लक्षण दिखाई देते हैं, जिनकी समय से पहचान कर इसका उचित इलाज करना जरूरी है। थकान, छोटी सी चोट लगने पर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, मसूड़ों से खून निकलना, मल या यूरिन से खून आना आदि शरीर में प्‍लेटलेट्स की कमी के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको भी ऐसे कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो इन फूड आइटम्स की मदद से आप अपने शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को पूरा कर सकते हैं।

    पपीता

    अक्सर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर पपीता खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, प्लेटलेट्स की कमी होने पर पपीते का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ पपीता ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते का रस भी प्लेटलेट्स के लिए काफी गुणकारी है। डेंगू के मरीजों को खासतौर पर पपीते की पत्तियों का रस पीने की सलाह दी जाती है।

    चुकंदर

    चुकंदर खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए साथ ही चुकंदर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी पूरा करने भी काफी मददगार है। यही वजह है कि इसे गुणों की खान भी कहा जाता है। आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टेटिक जैसे गुणों से भरपूर चुकंदर का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में न सिर्फ खून की कमी पूरी होती है, बल्कि प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि होती है।

    अनार

    अक्सर बीमार व्यक्ति को अनार खाने की सलाह दी जाती है। इसकी वजह अनार के अनगिनत गुण है। अनार का सेवन हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन के,सी और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अनार के अंदर इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होगा।

    खजूर

    शरीर में प्लेटलेट्स की कमी दूर कर इसकी संख्या बढ़ाने के लिए खजूर भी काफी लाभकारी है। खजूर के अंदर आयरन के अलावा अन्य कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में प्लेटलेट्स कम हैं, तो सुबह खाली पेट खजूर का सेवन लाभदायक होगा।

    साबुत अनाज

    अगर आपके खून में प्लेटलेट्स काउंट कम हो गए हैं, तो आप इसे बढ़ाने के लिए साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। जौ, मक्का, गेहूं जैसे साबुत अनाज में कई ऐसे में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में सहायक होते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner