Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Stomach Gas Relief Tips: इन 5 वजहों से पेट में बनती है ज्यादा गैस, जानें राहत पाने के घरेलू नूस्खें

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Wed, 06 Apr 2022 01:25 PM (IST)

    Stomach Gas Relief Tips अगर आपके पेट में भी हमेशा गैस बनती है तो कुछ चीजों से आपको दूरी बना लेनी चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। पेट में होने वाली गैस को कुछ घरेंलू तरीकों से भी कम किया जा सकता है।

    Hero Image
    Stomach Gas Relief Tips: पेट की गैस को कम करने के घरेंलू नुस्खें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stomach Gas Relief Tips: पेट में गैस बनना यूं तो आम बात है, लेकिन बहुत से लोगों को इस परेशानी का सामना रोजाना करना पड़ता है। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि सीने और सिर में भी दर्द होने लगता है। अगर आपके पेट में अक्सर ज्यादा गैस बनती है, तो आपको इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी वजह से आपको कई सारी अन्य परेशानियां हो सकती है। गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि आखिर ये गैस क्यों बनती है।

    मुंह से सांस लेने पर- अगर आपको अक्सर गैस की समस्या होती है, तो इसके पीछे का एक कारण यह भी सकता है कि आप मुंह से सांस लेते हैं। जिसकी वजह से पेट में ज़्यादा हवा पहुंच जाती है और गैस की समस्या शुरू हो जाती है।

    खराब डाइट- डाइट में ज़्यादा मीठा, फाइबर और स्टार्च युक्त फूड्स को शामिल करने से पेट में ज़्यादा गैस बन सकती है।

    कार्बोनेटेड ड्रिंक्स- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे कोक, सोडा, बियर जैसी ड्रिंक्स पेट में गैस बनाने का काम करती हैं।

    कब्ज और धीमा पाचन- अगर आपको पहले से ही कब्ज है और खाना धीरे पच रहा है, तो इससे अपके पेट में गैस बन सकती है।

    खराब आदतें- अगर आपको कैंडी या च्यूइंग गम चबाने की आदत है, तो ये आपके पेट में गैस बनने की एक वजह हो सकती है, क्योंकि इसे चबाते वक्त आप ज्यादा हवा को निगलते हैं।

    तो आइए जानते हैं पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू तरीके...

    -नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के समय खाली पेट पिएं।

    -गुनगुना पानी या हर्बल टी पीने से भी आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

    -काली मिर्च का सेवन करने से पेट में हाजमे की समस्या को दूर किया जा सकता है।

    -दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।

    -छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

    -लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिला सकता है।

    -पुदीने की पत्तियों को उबालकर पीने से गैस में कमी हो सकती है।

    -सौंफ और एप्पल साइडर विनेगर गैस की समस्या में काफी मददगार साबित होता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik