Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Urine Infection Home Remedies: यूरिन इन्फेक्शन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 02:03 PM (IST)

    यूरिन इन्फेक्शन इन दिनों एक आम समस्या बन गई है। परुषों के मुकाबले महिलाएं इस समस्या से ज्यादा परेशान रहती हैं। ऐसे में कुछ आसान से घरेलू उपायों की मदद से आप इन समस्या से जल्दी ही छुटकारा पा सकते हैं।

    Hero Image
    यूरिन इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Urine Infection Home Remedies: व्यस्त दिनचर्या और खानपान में लापरवाही की वजह से इन दिनों लोग कई प्रकार की समस्याओं का शिकार होते रहते हैं। डायबिटीज, बीपी जैसी कई गंभीर समस्याओं से आजकल कई लोग जूझ रहे हैं। इन सबके अलावा इन दिनों यूरिन इन्फेक्शन भी एक आम समस्या बना हुआ है। शरीर में पानी की कमी या ज्यादा देर तक यूरिन रोकने की वजह से अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस समस्या से ज्यादा परेशान होती हैं। मूत्राशय यानी ब्लैडर की नली में संक्रमण या सूजन होने पर यूरिन इन्फेक्शन होता है। इस संक्रमण के लक्षणों में बार-बार यूरिन आना, यूरिन में जलन होना, यूरिन के साथ खून आना, पेड़ू या पेट के निचले हिस्से में दर्द आदि शामिल हैं। अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति इस समस्या से परेशान हैं, तो आप इन घरेलू उपायों की मदद से इससे निजात पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारियल पानी

    यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा पाने में नारियल पानी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। नारियल पानी शरीर को अंदर से हाइड्रेट करने से साथ ही पेट को ठंडक भी पहुंचाता है। ऐसे में इसके सेवन से यूरिन इन्फेक्शन से काफी हद तक राहत मिलती है।

    आंवला

    विटामिन सी से भरपूर आंवले की तासीर ठंडी होने की वजह से यह यूरिन इन्फेक्शन में काफी गुणकारी साबित होगा। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच आंवले का चूर्ण और चार से पांच इलायची दाने पीसकर, इसका सेवन करने से यूरिन इन्फेक्शन में फायदा पहुंचता है।

    दही

    कई गुणों से भरपूर दही संक्रमणों से हमारी रक्षा करता है। ऐसे में यूरिन इन्फेक्शन में इसका सेवन काफी गुणकारी माना गया है। इसके सेवन से यूरिन इन्फेक्शन की वजह से होने वाली जलन में राहत मिलती है। दही के अलावा आप चाहें तो छाछ भी पी सकते हैं।

    इलायची

    यूरिन इन्फेक्शन में सफेद इलायची का सेवन भी लाभदायक होता है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो पांच से छह इलायची के दानों को पीसकर आधा चम्मच सौंठ के पाउडर में मिला लें। बाद में इस मिश्रण का सेंधा नमक और अनार के रस के साथ गुनगुने पानी से सेवन करने से फायदा मिलेगा।

    एप्पल विनेगर

    रोजाना सेब खाने से हमारी सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन यूरिन इन्फेक्शन में इसका सिरका भी लाभदायक होता है। एक चम्मच गुनगुने पानी में दो चम्मच एप्पल विनेगर और शहद मिलाकर पीने से यूरिन इन्फेक्शन में फायदा मिलता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik