Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Body Detox के लिए सुबह उठकर कर लें ये 4 काम, शरीर का कोना-कोना हो जाएगा साफ

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 11:23 AM (IST)

    Healthy Tips To detox The Body अगर आपकाे भी दिनभर तरोताजा रहना है और शरीर को डिटॉक्स करना है तो आपको सुबह अपनी रूटीन में कुछ बदलाव कर लेना चाहिए। सुबह 9 बजे से पहले अपनी रूटीन में कुछ काम शामिल करने से आपका शरीर पूरी तरह डिटॉक्स हो जाएगा। यह न केवल आपको स्वस्थ रखेगा बल्कि आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार लाएगा।

    Hero Image
    Morning Routine For Body Detoxification: सुबह की ये आदतें करती हैं शरीर की सफाई। (image credit- freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Morning Habits Will Detox Your Body: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के कारण लोग अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी से करते हैं। जिससे हमारी बॉडी कई तरह के टॉक्सिन्स से भर जाती है। सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड बन जाता है। फिर दिन सही नहीं जाता। यही वजह है कि लोगों को जल्दी थकान, पेट की समस्या और त्वचा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके पास समय की कमी है और आप अपने शरीर को अंदर से साफ रखना चाहते हैं, तो हम आपको सुबह उठकर करने वाले कुछ काम के बारे में बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पूरे दिन के लिए आपकी बॉडी डिटॉक्स (Body Detox) रहेगी। ये काम आपको सुबह 9 बजे से पहले-पहले ही करना है। ये आदतें (Healthy Habits For Body Detoxification) न केवल शरीर को स्वस्थ बनाएंगी, बल्कि आपके दिनभर की एनर्जी लेवल को भी बनाए रखेंगी।

    सो उठकर पिएं गुनगुना पानी

    सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले शरीर को डिटॉक्स करने की कोशिश करें। इसके लिए सुबह पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। आप चाहें तो इसमें आधा नींबू भी निचोड़ सकते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पानी एक बेहतरीन विकल्प है। गुनगुना पानी वजन को भी मेंटेन रखने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें: गर्मी ही नहीं सर्दी में भी जरूरी है Body Detox, घर पर ही इन 5 तरीकों से शरीर को करें नेचुरल डिटॉक्सिफाई

    योगा जरूरी

    सुबह 15 से 20 मिनट तक योगा और प्राणायाम करने से हमारा शरीर अंदर से मजबूत बनता है। कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम फेफड़ों को साफ करने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। योग और प्राणायाम से मानसिक शांति भी मिलती है। जिससे आपका पूरा दिन अच्छा जाता है।

    हेल्दी नाश्ता करें

    दिन भर एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए। अगर आप हल्का और हेल्दी नाश्ता करते हैं तो इससे आपके दिन की शुरुआत ही एनर्जेटिक हो जाती है। ये शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। आप नाश्ते में अंकुरित अनाज, ओट्स, या ताजे फल खा सकते हैं। इससे डाइजेशन भी मजबूत बनता है। शरीर को ऊर्जा मिलती है।

    हर्बल ड्रिंक से डिटॉक्स होगी बॉडी

    सुबह के समय ग्रीन टी, तुलसी टी या अदरक वाली चाय ही पीना चाहिए। इससे शरीर में जमी गंदगी को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। ये लिवर को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इनके फायदे लंबे समय तक दिखाई देते हैं।

    ध्यान रखें ये बातें

    अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर रहे हैं तो आपको दिनचर्या को संतुलित रखना होगा। इस दौरान आप जंक फूड और ज्यादा मीठा खाने से पहरेज करें। ज्यादा मेहनत वाले व्यायाम से बचें और अपने शरीर की जरूरतों को समझें।

    यह भी पढ़ें: Body Detox Symptoms: शरीर में नजर आ रही हैं अगर ये परेशानियां, तो समझ जाएं आपकी बॉडी को है डिटॉक्स की जरूरत