विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Healthy Recipes: इन रेसिपीज़ को अपनी डाइट में शामिल कर रह सकते हैं मोटापे, खराब डाइजेशन जैसी कई समस्याओं से दूर

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 12:05 PM (GMT+05:30)

Healthy Recipes नाश्ते से लेकर लंच और डिनर में क्या खाएं जिससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन की पूर्ति भी हो जाए और बॉडी में होने वाली कई तरह की समस्याएं भी दूर रहें तो इसके लिए इन रेसिपीज़ को करें अपनी डाइट में शामिल।

Healthy Recipes: रेसिपीज़, जो टेस्टी होने के साथ ही बेहद हेल्दी भी हैं
Healthy Recipes: रेसिपीज़, जो टेस्टी होने के साथ ही बेहद हेल्दी भी हैं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Recipes: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई सारे न्यूट्रिशन की जरूरत होती है, जिसके लिए हम काफी हद तक खानपान पर निर्भर हैं। न्यूट्रिशन की कमी से शरीर कई तरह की समस्याओं का शिकार हो सकता है, तो आज हम कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में जानेंगे, जिन्हें आप ब्रेकफास्ट से लेकर लंच या डिनर किसी में भी ले सकते हैं। ये पूरी तरह से हेल्दी हैं। डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का निदान भी। 

1. पोहा

पोहा सुबह नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती। तरह-तरह की सब्जियों, मूंगफली के साथ इसे बनाया जाता है, जो हेल्थ के लिए जरूरी कई सारे न्यूट्रिशन की पूर्ति करते हैं।

पालक डोसा

पालक विटामिन ए, आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है ये दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

3. ज्वार रोटी

ज्वार रोटी फाइबर से भरपूर होती है, ग्लूटन फ्री होती है। इसमें मैग्नीशियम भी अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है जिससे ब्लड प्रेशर के साथ कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है। डायबिटीज़ रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

4. हमस

होममेड हमस में दही और ऑयल ऑयल मिक्स किया जाता है। दही प्रोटीन का खजाना होता है और ऑलिव ऑयल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर। जो हमारे हार्ट के लिए बहुत ही हेल्दी है।

5. अंकुरित मूंग की टिक्सी

अंकुरित मूंग कटलेट फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। फाइबर रिच डाइट लेने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जो वजन कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण है। इसके अलावा ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में भी फाइबर का रोल अहम होता है।

6. राजमा करी

उत्तर भारत में बहुत चाव के साथ खाया जाता है राजमा-चावल। राजमा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है जिसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती, इसके चलते आप ओवरईटिंग से बचे रह सकते हैं। इसके साथ ही राजामा फाइबर लिए भी होता है जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।

7. सूप

सूप को भी अपने खानपान का हिस्सा बनाएं। सूप ज्यादातर सब्जियों से बनाए जाते हैं जिसकी वजह से ये बहुत हेल्दी होते हैं। खाने के पहले सूप के सेवन से पाचन को आसान बनाता है साथ ही सूप इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर भी जाने जाते हैं।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।